बैलेट पेपर से हो चुनाव, तो पीएम को पता चल जाएगा कितनी सीट आती हैं: दिग्विजय

बैलेट पेपर से हो चुनाव, तो पीएम को पता चल जाएगा कितनी सीट आती हैं: दिग्विजय

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सांसद दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य मदिर बनाना नहीं, बल्कि मस्जिद तोड़ना था। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि बीजेपी का मकसद अयोध्या में राम मंदिर बनाना नहीं मस्जिद गिराना था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी का काम हिंदू और मुसलमान को आपस में लड़ाना है।

बता दें की इस से पहले जनवरी में भी उन्होंने कहा था कि क्या कभी सुना है कि अधूरे मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की जाती है। बीजेपी राम मंदिर की आड़ में लोकसभा चुनाव से पहले राम का सहारा लेने की कोशिश कर रही है। यही वजह है कि बीजेपी ने अधूरे राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा करवा दी। उन्होंने कहा कि 1979 जब देश के प्रधानमंत्री राजीव गांधी थे तो उन्होंने विवादित भूमि पर पूजन नहीं किया था, लेकिन बीजेपी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महज वाहवाही लूटने के लिए अधूरे मंदिर में ही राम की प्राण प्रतिष्ठा कर दी।

उन्होंने कहा कि अगर पीएम में इतनी हिम्मत है तो वो लोकसभा चुनाव ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से करा कर देख लें। पीएम को पता चल जाएगा कि 400 सीट आती हैं या नहीं। पूर्व सीएम ने ये भी कहा कि वैलिड पेपर से चुनाव होने पर कांग्रेस को कोई हरा नहीं सकता।

इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने बिना नाम लिए इशारों ही इशारों में पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी तंज किया। दरअसल पिछले कुछ दिनों से कमलनाथ और उनके बेटे नकुल नाथ के कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी। इसी को लेकर जब पत्रकार ने दिग्विजय सिंह से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि एक गिलहरी थी जो इधर जाना चाहती थी उधर जाना चाहती थी लेकिन वह कहीं नहीं जा सकी और गाड़ी के नीचे आकर मर गई। उन्होंने इशारों में कहा कि जो दल बदलू लोगों का कहीं भला नहीं होता वो कहीं के नहीं रहते।

popular post

सऊदी अरब का ट्रंप पर दबाव: होर्मुज़ जलडमरूमध्य की नाकेबंदी हटाने की मांग

सऊदी अरब का ट्रंप पर दबाव: होर्मुज़ जलडमरूमध्य की नाकेबंदी हटाने की मांग The Wall

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *