अक्षम नेतृत्व के कारण, अमेरिका में शुरू हो सकता है तीसरा विश्व युद्ध: ट्रंप

 अक्षम नेतृत्व के कारण, अमेरिका में शुरू हो सकता है तीसरा विश्व युद्ध: ट्रंप

वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वर्तमान पर राष्ट्रपति जो बाइडेन पर बड़ा हमला किया है। डोनाल्ड ट्रंपने आशंका जताई है कि राष्ट्रपति चुनाव से पहले देश के अक्षम नेतृत्व के कारण तीसरा विश्व युद्ध छिड़ सकता है।

ट्रंप ने शुक्रवार को मिनेसोटा में कहा, “जिस तरह के बेवकूफ इस देश को चला रहे हैं, वे बहुत से लोगों को नहीं बचा पाएंगे क्योंकि आज हथियारों की शक्ति भयानक है। हम अगले पांच महीनों में विश्व युद्ध में फंस सकते हैं।” हमारा नेतृत्व अक्षम है, जिस तरह से वे देश चला रहे हैं उससे पता चलता है कि देश जल्द ही तीसरे विश्व-युद्ध में फंस सकता है।

ट्रंप ने कहा कि अगर वह देश के राष्ट्रपति होते तो रूस-यूक्रेन संघर्ष नहीं होता, मध्य पूर्व में युद्ध नहीं होता और महंगाई नहीं बढ़ती। बता दें कि, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर राष्ट्रपति चुनाव हारने पर वाइट होउस में हिंसा कराने का आरोप है। इसके आलावा नूनके ऊपर यौन हिंसा का भी केस दर्ज है।

गौरतलब है कि 2024 का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 60वां चुनाव होगा। चुनाव 5 नवंबर को होगा। मतदाता चार साल के कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनाव करेंगे। डेमोक्रेटिक पार्टी के मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं और रिपब्लिकन पार्टी से ट्रंप लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles