पूर्व ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर की गिरफ्तारी शर्मनाक: डोनाल्ड ट्रंप

पूर्व ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर की गिरफ्तारी शर्मनाक: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर की गिरफ्तारी को शर्मनाक और रॉयल परिवार के लिए बहुत बुरी घटना बताया है। यह गिरफ्तारी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े मामले में हुई है। रिपोर्टर्स से बातचीत में ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि यह शर्म की बात है। यह बहुत दुखद है। यह रॉयल परिवार के लिए बहुत बुरी बात है।”

एंड्रयू को मिसकंडक्ट इन पब्लिक ऑफिस के संदेह में गिरफ्तार किया गया है जो एपस्टीन से उनके कथित संबंधों से जुड़ा है। यूरो न्यूज सहित कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्हें जांच के दौरान रिहा कर दिया गया है। यूके पुलिस (थेम्स वैली पुलिस) ने बर्कशायर और नॉरफॉक के ठिकानों पर छापेमारी की और 60 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया। हालांकि, पुलिस ने शुरू में नाम नहीं बताया, लेकिन बाद में एंड्रयू को पुलिस स्टेशन से निकलते देखा गया। एंड्रयू का गुरुवार को जन्मदिन भी था।

किंग चार्ल्स III का बयान

इस बीच, किंग चार्ल्स III ने बयान जारी किया जिसमें कहा गया कि “कानून को अपना काम करना चाहिए।” किंग के आधिकारिक बयान में कहा गया- “मुझे एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर और पब्लिक ऑफिस में गलत काम के संदेह की खबर सुनकर बहुत चिंता हुई है। अब इसकी पूरी, निष्पक्ष और सही तरीके से जांच होगी। इसमें हमारा पूरा और दिल से सहयोग है।” उन्होंने आगे कहा कि कानूनी प्रक्रिया जारी रहने तक कोई और टिप्पणी उचित नहीं। परिवार जनता के प्रति ड्यूटी और सेवा जारी रखेगा।

एंड्रयू ने आरोपों से किया है इनकार

एंड्रयू ने एपस्टीन से जुड़े सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा था कि उन्होंने एपस्टीन की किसी आपराधिक गतिविधि को कभी नहीं देखा या संदेह नहीं किया। नए आरोपों पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की है। किंग चार्ल्स ने एंड्रयू से ‘प्रिंस’ का टाइटल पहले ही छीन लिया है। अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट की ओर से एपस्टीन से जुड़े नए डॉक्यूमेंट्स जारी होने के बाद यह जांच तेज हुई है। किंग ने एंड्रयू को उनके विंडसर स्थित घर से हटाने की प्रक्रिया भी शुरू की थी, जहां वे 2003 से रह रहे थे।

popular post

गाजा में शांति सेना भेजने पर पाकिस्तान में बगावत

गाजा में शांति सेना भेजने पर पाकिस्तान में बगावत गाजा में सैनिकों को भेजने को

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *