तेलंगाना में कांग्रेस एक मजबूत सरकार बनाने जा रही है: प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने तेलंगाना के खम्मम में एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि तेलंगाना में जनता के आशीर्वाद और प्यार के बूते कांग्रेस एक मजबूत सरकार बनाने जा रही है। तेलंगाना में कांग्रेस आ रही है। उन्होंने कहा कि केसीआर सरकार ने तेलंगाना में आपको जॉब नहीं दिया है। इसलिए अगर आपको जॉब चाहिए तो बीआरएस सरकार को हटाइए, तेलंगाना में कांग्रेस को लाइए।
उन्होंने कहा कि मेरे भाई राहुल गांधी जी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की। उस यात्रा का मकसद आपके बीच आकर आपकी आवाज को सुनना और आपकी समस्याओं को हल करना था। कल मैं एक बहन के घर गई थी। उन्होंने मुझे अपना घर दिखाया और कहा कि अभी घर पूरा नहीं बना है क्योंकि बीआरएस ने कहा था पैसा दिलवाएंगे, लेकिन वह पैसा नहीं मिला। मैंने उनसे पूछा- किसको वोट देंगी? उन्होंने कहा- कांग्रेस को दूंगी।
इससे मुझे खुशी तो हुई, लेकिन दुख भी हुआ कि आज की राजनीति में नेता अपने वादों को भूल गए हैं। बीआरएस सरकार में सिर्फ नेताओं और अमीरों का फायदा हुआ, गरीबों का फायदा नहीं हुआ। प्रियंका गांधी ने कहा कि तेलंगाना के आंदोलन में जिन नौजवानों ने शहादत दी थी, आज उनके माता-पिता पर क्या गुजर रही होगी, जब वे देखते होंगे कि यहां लाखों युवा बेरोजगार हैं। उनके बच्चों ने इसलिए जान दी थी ताकि आपका सपना पूरा हो सके, आपके लिए रोजगार के अवसर हों, आपका भविष्य सुधार पाए।
इस देश में जनता सर्वोपरि है, जनता से बड़ा कोई नहीं है। लेकिन अफ़सोस की बात है कि जो नेता आपका प्रदेश और देश चला रहे हैं, वह इस बात को भूल गए हैं। तेलंगाना को किसानों, बहनों, युवाओं ने अपनी मेहनत से बनाया है, लेकिन यहां बीते 10 साल से केसीआर की भ्रष्ट सरकार चल रही है। आज हमारी सरकार जहां भी है, वहां हमने लोगों को रोजगार दिया है, जनता का धन उनके हाथ में दिया है। हम यहां भी ऐसी सरकार बनाना चाहते हैं जो आपके लिए काम करे।
कांग्रेस सरकार बनाने में कामयाब होगी या तीसरी बार केसीआर सरकार बनायेंगे यह तो चुनाव का रिजल्ट आने के बाद ही पता चलेगा लेकिन इतना तो तय है कि तेलंगाना में अब कांटे की टक्कर दिख रही है। कांग्रेस काफी मजबूती से यहां चुनाव लड़ रही है। वहीं भाजपा को उसने तेलंगाना में हाशिये पर धकेल दिया है। कुछ महीने पहले तक पार्टी राज्य में काफी कमजोर दिख रही थी लेकिन हाल के महीनों में कांग्रेस ने मजबूती से तेलंगाना में अपनी पकड़ बनाई है।


popular post
ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया
ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया ईरान
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा