सऊदी अरब मिसाइल हमलों की आशंका से सहमा, रियाज़ एयरपोर्ट की सभी उड़ानें रद्द

सऊदी अरब के रियाज़ एयरपोर्ट की ओर जा रही कई फ्लाइट को अचानक दम्माम हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया “फ्लाइट रडार” वेबसाइट के अनुसार रियाज़ हवाई अड्डे में विमानों के संचालन को रोक दिया गया है तथा उड़ानों को दम्माम हवाई अड्डे की ओर मोड़ा जा रहा है। इसी वेबसाइट के अनुसार रियाज़ हवाई अड्डे की सीमा में दो विमानों को निकट होते हुए देखा गया किंतु वे नीचे नहीं उतरे और चक्कर लगाते रहे।
कहा जा रहा है कि यह सब सऊदी अरब पर यमन के संभावित जवाबी हमलों की आशंका के अंतर्गत किया गया है सऊदी अधिकारियों का कहना है कि राजधानी रियाज़ में एक मिसाइल के प्रवेश के बाद रियाज़ हवाई अड्डे से सभी उड़ानों को रोक दिया गया है।
अलजज़ीरा टीवी चैनेल के अनुसार जैसे ही रियाज़ तक मिसाइल पहुँचने की सूचना मिली, कई उड़ानों को दम्माम हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया। रियाज़ हवाई अड्डे की वेबसाइट ने कई उड़ानों में विलंब की भी रिपोर्ट दी है। इन रिपोर्टों में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह विषय, नगर को लक्ष्य बनाने के प्रयास से संबंधित है या नहीं।
चश्मदीदों के अनुसार रियाज़ हवाई अड्डे ने अकारण ही उड़ानों को विलंबित किया। कुछ लोगों का कहना है कि यमन से फ़ायर किए गए एक मिसाइल को निष्क्रिय करने के लिए सऊदी अरब के एयर डिफ़ेंस की ओर से फ़ायर किए गए राॅकेट के टकराने से रियाज़ में एक भीषण धमाका हुआ। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर वायरल इस टकराव के कारण पैदा होने वाले धुएं के चित्र भी देखे जा सकते हैं। सऊदी अरब ने आधिकारिक रूप से इस विस्फोट के बारे में कुछ नहीं कहा है। याद रहे कि यमन सेना और अंसारुल्लाह जनांदोलन के सदस्य सऊदी हमलों के जवाब में आये दिन सऊदी अरब के भीतर लक्ष्यों को मिसाइल हमलों का निशाना बनाते रहते हैं।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *