विश्व शांति और सुरक्षा के लिए सऊदी अरब या यूएई नहीं सुरक्षा परिषद है ज़िम्मेदार : यमन

यमन की हालिया स्थिति पर सुरक्षा परिषद के बयान पर आश्चर्य प्रकट करते हुए यमन के विदेश मंत्री ने संकट ग्रस्त इस देश पर सऊदी अतिक्रमणकारी गठबंधन के हमलों और संयुक्त राष्ट्र पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विश्व शांति एवं सुरक्षा के लिए सुरक्षा परिषद है सऊदी अरब या संयुक्त अरब अमीरात नहीं।
यमन के विदेश मंत्री हेशाम शरफ अब्दुल्लाह ने कहा कि सुरक्षा परिषद यमन के खिलाफ 26 मार्च 2015 से ही सऊदी अतिक्रमणकारी गठबंधन के हमलों के कारण यमन के लोगों की पीड़ा, उनके कष्ट, नाकाबंदी, सनआ एयरपोर्ट और देश के बंदरगाह की नाकाबंदी , देश की अर्थव्यस्था की बर्बादी और आधारभूत ढांचे को ध्वस्त किए जाने को लेकर मूकदर्शक बना हुआ है।
सुरक्षा परिषद् की बैठकें भी अतिक्रमणकारी गठबंधन के बुलावे पर यमनी बलों के जवाबी हमलों पर होती हैं जबकि यह हमले हम अपनी रक्षा में जवाबी कार्रवाई के रूप में कर रहे हैं। हम चाहें तो सऊदी अरब के दूरस्थ स्थानों को मिसाइल हमलों का निशाना बना सकते हैं लेकिन हम आवासीय इकाईयों और ग़ैर सैन्य क्षेत्रों एवं संस्थानों को निशाना बनाना नहीं चाहते।
हेशाम शरफ अब्दुल्लाह ने कहा कि सुरक्षा परिषद को अतिक्रमणकारी गठबंधन का पक्ष लेने के बजाए अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए।

26 मार्च 2015 से ही सऊदी अतिक्रमणकारी गठबंधन के हमलों के कारण यमन के लोगों की पीड़ा, उनके कष्ट, नाकाबंदी, सनआ एयरपोर्ट और देश के बंदरगाह की नाकाबंदी , देश की अर्थव्यस्था की बर्बादी और आधारभूत ढांचे को ध्वस्त किए जाने को लेकर मूकदर्शक बना हुआ है।

popular post

सऊदी की सुरक्षा के लिए हर तरह की आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी: मिस्र

सऊदी की सुरक्षा के लिए हर तरह की आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी: मिस्र मिस्र

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *