नेतन्याहू का बेटा अमेरिका से भागा, खुफिया एजेंसी ने दिया सुरक्षा कारणों का हवाला 

तल अवीव: इस्राईल की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने नेतन्याहू के बेटे की अमेरिका से भागने की पुष्टि की है। ज़ायोनी खुफिया एजेंसी ने कहा है कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बेटे याइर नेतन्याहू को सुरक्षा कारणों से अमेरिका के मियामी से वापस इस्राईल बुलाया गया है।

अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, शिन बेट ने बताया कि याइर नेतन्याहू के खिलाफ एक “गंभीर खतरा” सामने आया था। हालांकि एजेंसी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह खतरा किस प्रकार का था और इसके पीछे कौन लोग थे।

यह बयान उस रिपोर्ट के बाद सामने आया है जिसमें कहा गया था कि दिसंबर 2025 में, जब याइर नेतन्याहू फ्लोरिडा में रह रहा था, तब उसे निशाना बनाकर हत्या की साजिश रची गई थी।

शिन बेट ने अपने बयान में दावा किया कि याइर नेतन्याहू को नुकसान पहुंचाने का गंभीर खतरा मौजूद था। सुरक्षा आकलन के बाद उसे तत्काल उसके सुरक्षा दल के साथ अमेरिका से बाहर निकालकर इस्राईल वापस लाने का निर्णय लिया गया।

इस्राईल के चैनल 12 ने भी अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि इस अचानक की गई कार्रवाई को अंजाम देने के लिए शिन बेट ने अपने कुछ अधिकारियों को न्यूयॉर्क से मियामी भेजा था। उस समय इस्राईल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग भी मियामी में मौजूद थे।

इस घटनाक्रम ने नेतन्याहू परिवार की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

popular post

ट्रंप के बेटे बैरन ने धमकियों के बाद खुद को घर तक सीमित किया

न्यूयॉर्क :  न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के छोटे बेटे बैरन ट्रंप

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *