ईरान की दो टूक “धमकी दबाव और उगाही का दौर खत्म”

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच तेहरान ने वाशिंगटन को कड़ा संदेश दिया है। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर कालीबाफ ने कहा कि धमकी, दबाव और जबरन फैसले थोपने का समय अब खत्म हो चुका है। उन्होंने साफ कहा कि ईरान किसी भी कीमत पर झुकने वाला नहीं है।

क़ालीबाफ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अमेरिकी प्रशासन पर कई आरोप लगाए। उनके मुताबिक, दोनों देशों के बीच हुए समझौतों की भावना को अमेरिका ने कई बार नुकसान पहुंचाया है।

ईरानी संसद अध्यक्ष ने जिन मुद्दों का जिक्र किया, उनमें हुर्मुज क्षेत्र से जुड़े समझौतों का उल्लंघन, आगे भी हमले की धमकियां, तेल प्रतिबंधों को दोबारा लागू करना, दक्षिणी ईरान में सैन्य कार्रवाई और क्षेत्र में इस्राईल से जुड़े  हमलों को समर्थन देने जैसे आरोप शामिल हैं।

क़ालीबाफ ने कहा कि ईरान पर दबाव बनाकर कोई समाधान हासिल नहीं किया जा सकता। उन्होंने दोहराया कि उनका देश किसी बाहरी दबाव के आगे आत्मसमर्पण नहीं करेगा।

यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका ने ईरानी ठिकानों पर बड़े सैन्य अभियान का दावा किया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, 7 जुलाई को किए गए हमलों में ईरान के 80 से अधिक सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।

अमेरिका का कहना है कि इन हमलों का उद्देश्य ईरान की समुद्री और सैन्य क्षमताओं को कमजोर करना था।

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, कार्रवाई में ईरानी कमांड नेटवर्क, एयर डिफेंस सिस्टम, तटीय रडार स्टेशन, एंटी-शिप मिसाइल ठिकाने और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की कई छोटी नौकाओं को निशाना बनाया गया।

ईरान के कड़े बयान और अमेरिका की सैन्य कार्रवाई ने क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा दिया है। अब दुनिया की नजर इस बात पर है कि दोनों देश आगे बातचीत का रास्ता चुनते हैं या फिर टकराव और गहरा होता है।

popular post

अमेरिकी हमले के जवाब में आईआरजीसी ने अमेरिका के 85 महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

अमेरिकी हमले के जवाब में आईआरजीसी ने अमेरिका के 85 महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों को बनाया

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *