ईरान और सऊदी अरब के बीच अब ओमान में होगी वार्ता
ईरान और सऊदी अरब के बीच वार्ता को लेकर समय-समय पर खबरें आती रही हैं। अब ओमान के राजनीतिक सूत्रों ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री राजकुमार फैसल बिन फरहान की ओमान यात्रा को ईरान और सऊदी अरब के बीच वार्ता से लिंक देते हुए कहा है कि ईरान और सऊदी अरब के बीच वार्ता बग़दाद के बजाए अब मस्कत में होगी।
इन सूत्रों ने कहा कि ओमान और सऊदी अरब के बीच जारी मुलाकात और प्रतिनिधि दलों के आने जाने से यह अवसर मिलेगा के दोनों देशों के बीच नए स्तर पर और अधिक स्वतंत्र रूप से संबंधों का विकास हो।
सूत्रों ने कहा कि ओमान सल्तनत यमन और सऊदी अरब के बीच जारी युद्ध के साथ-साथ ईरान और सऊदी अरब को भी एक दूसरे के करीब लाने के लिए प्रयास कर रही है।
ओमान ने ईरान और सऊदी अरब के बीच दूसरे दौर की वार्ता की मेजबानी को स्वीकार कर लिया है।
याद रहे कि ईरान और सऊदी अरब के बीच वार्ता के पहले चरण की मेजबानी इराक ने की थी। इराक में दोनों देशों के बीच हुई बैठक में दोनों पक्षों ने अपनी अपनी मांगे एक दूसरे को सौंपी थी।


popular post
बहरीन की जनता का आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन
बहरीन की जनता का आले ख़लीफ़ा शासन के ख़िलाफ़ ज़ोरदार प्रदर्शन बहरीन के लोगों ने
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा