इस्राईल को लेकर भारत की विदेश नीति पर जस्टिस मुरलीधर ने उठाए गंभीर सवाल

इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में ओडिशा हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और यूएन स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जांच आयोग के चेयरमैन जस्टिस एस. मुरलीधर ने भारत सरकार की विदेश नीति को लेकर गंभीर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार को अपनी विदेश नीति पर फिर से विचार करना चाहिए और यह सोचना चाहिए कि क्या हम मानवता के बुनियादी सिद्धांतों को नजरअंदाज कर सकते हैं। उनके अनुसार, अगर किसी मामले में गंभीर और स्पष्ट सबूत मौजूद हैं, तो उस पर कार्रवाई न करना भविष्य में भारत को नैतिक रूप से कमजोर स्थिति में डाल सकता है।

जस्टिस मुरलीधर ने यह भी अपील की कि जो देश को इस्राईल को हथियार सप्लाई करते हैं, उन्हें ऐसा करना बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत भी उन देशों में शामिल है जो ऐसे देशों को हथियार उपलब्ध कराते हैं, इसलिए इस पर भी पुनर्विचार जरूरी है।

उन्होंने आगे चेतावनी दी कि यदि स्पष्ट सबूतों के बावजूद कार्रवाई नहीं की जाती, तो आने वाले समय में देशों के लिए खुद को सही ठहराना मुश्किल हो सकता है।

अपने बयान में उन्होंने कुलभूषण जाधव मामले का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को गिरफ्तार किया था और उन्हें निष्पक्ष सुनवाई नहीं मिली थी, तब भारत ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) का रुख किया था। लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून को केवल “विदेशी” कहकर खारिज नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि उसे गंभीरता से लेना चाहिए।

popular post

हुर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान और ओमान के बीच समझौता, तकनीकी समिति बनाने पर राज़ी

ईरान और ओमान ने हुर्मुज स्ट्रेट (जलडमरूमध्य) के प्रबंधन को लेकर एक शुरुआती सहमति बनाई

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *