अंसारुल्लाह की समुद्री नाकाबंदी पर सऊदी अरब का जवाब, किसी भी स्थिति का सामना करने को तैयार 

रियाज़ : समाचार चैनल अल जज़ीरा के अनुसार, सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मलिकी ने यमन की और से सऊदी अरब की समुद्री नाकाबंदी करने की खबर पर कहा है कि सऊदी गठबंधन बाबुल-मंदब जलडमरूमध्य में अपने व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा करेगा और किसी भी खतरे का कड़ा जवाब देगा।

अल-मलिकी ने अंसारुल्लाह के उन दावों को खारिज किया, जिनमें यमन के बंदरगाहों और हवाई अड्डों को बंद करने की बात कही गई थी। उन्होंने इसे तनाव बढ़ाने की कोशिश बताया।

उन्होंने कहा कि गठबंधन ने अपने जहाजों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं और किसी भी खतरे का मजबूती से मुकाबला किया जाएगा।

वहीं, सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने भी अंसारुल्लाह के उन आरोपों को खारिज किया, जिनमें रियाज़ पर यमन की जनता की घेराबंदी करने का आरोप लगाया गया था।

सऊदी विदेश मंत्रालय ने अंसारुल्लाह द्वारा सऊदी अरब के खिलाफ समुद्री यातायात पर रोक लगाने की घोषणा की निंदा करते हुए इसे अस्वीकार्य बताया।

मंत्रालय ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपने जहाजों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा।

popular post

ईरान ने कुवैत को याद दिलाया: “हमने आपके कुंए में लगी आग बुझाई थी, आज आप हमारे विरोधियों के साथ खड़े हैं”

ईरान ने कुवैत को याद दिलाया: “हमने आपके कुंए में लगी आग बुझाई थी, आज

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *