यमन अपना हक़ लेकर रहेगा, दुश्मन की हर साज़िश को करेंगे नाकाम
यमन की सर्वोच्च राजनीतिक परिषद के प्रमुख ने यमन की राष्ट्रीय मुक्ति सरकार के रक्षा मंत्री के साथ एक बैठक में कहा की यमन की जनता पाने अधिकारों को हासिल कर लेने तक खामोश नहीं बैठेगी.
यमन की सुप्रीम पॉलिटिकल कौंसिल के प्रमुख महदी मश्शात ने कहा कि, यमनी लोगों को अपनी ताक़त बढाना होगी हमे अपने देश के खिलाफ दुश्मन की साज़िशों को नाकाम बनाना होगा तथा हमलावरों से अपने हक़ और अधिकारों को वापस पाने के लिए अपनी सलाहियतें बढ़ाना होंगी.
हुदैदह प्रांत में यमन सेना की हालिया परेड को सराहते हुए मेहदी मश्शात ने यमन फ़ौज की ताक़त और उसकी बढ़ती सलाहियतों की तारीफ़ करते हुए कहा कि यमन सेना देश की जनता के लिए हिफ़ाज़ती ढाल बन गयी है. इस फ़ौज ने हमारे हक़ और अधिकार की रक्षा की है. हमारी फ़ौज ने देश को कई टुकड़ों में बाँटने की दुश्मन की साज़िश को नाकाम कर दिया है.
महदी मश्शात ने कहा कि जंगबंदी की शर्तों की अनदेखी किसी भी सूरत में क़ाबिले क़ुबूल नहीं है. अतिक्रमणकारी गठबंधन को हमारे उन सभी टैंकर्स को छोड़ना होगा जिन्हे उसने रोक रखा है. सऊदी हमलावर गठबंधन को यमन की दौलत पर डाका डालना बंद करना होगा. उसे अपनी समुद्री लूट की घटनाओं को छोड़ना होगा.
महदी मश्शात ने कहा कि यमन की जनता अपने अधिकारों को छीनना जानती है. सऊदी अतिक्रमणकारी गठबंधन ने यह जो आग लगाई हुई है यह बहुत जल्द शांत होगी.
यमन सरकार के रक्षा मंत्री अल आतिफ़ी ने कहा कि हमारी आर्म्ड फोर्सेस सऊदी गठबंधन की ओर से किये जा रहे लगातार सीज़ फायर को नज़र में रखे हुए है और इस संबंध में यमन की सुप्रीम कौंसिल की ओर से जो भी फैसला किया जाएगा उस को लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार है.


popular post
ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया
ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया ईरान
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा