डांस फ़ेस्टिवल के बाद सऊदी अरब में WOMEN’S CAMEL BEAUTY CONTEST का आयोजन सऊदी अरब में जहां बहुत सी चीज़ें पहली बार हो रही हैं वहीं पहली बार महिलाओं ने अपने ऊंटों के साथ ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लिया, हालांकि इससे पहले भी आयोजन होता रहा है लेकिन केवल मर्दों को भाग लेने की अनुमति थी।
इस कॉन्टेस्ट में भाग लेने वाली 27 साल की लामिया अल-रशीदी ने कहा उनके बचपन में ऊंटों में दिलचस्पी थी, उन्होंने यह भी बताया कि उनके घर में 40 ऊंट हैं, वहीं एक और युवती ने कहा कि सऊदी सरकार के महिलाओं के भाग लेने के फ़ैसले के बाद उन्होंने इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने का इरादा किया।
सऊदी में पहली बार आयोजित इस कॉन्टेस्ट में 40 महिला प्रतियोगियों ने भाग लिया जिसमें सबसे कम उम्र की 7 साल की मालाथ बिन्त इनाद थीं और इस बच्ची ने तीसरा ईनाम भी हासिल किया। 40 दिनों तक चलने वाला यह कॉन्टेस्ट पिछले महीने आरंभ हुआ था, इस कॉन्टेस्ट में शामिल 5 महिलाओं ने एक मिलियन रियाल लगभग 2 लाख 60 हज़ार डॉलर की ईनाम की राशि जीती।
सऊदी अरब में CAMEL BEAUTY CONTEST बेहद ख़ास प्रतियोगिता है, जिसमें ऊंट की ख़ूबसूरती को अलग अलग हिसाब से आंका जाता है, लेकिन ऊंट के होंट, गर्दन और कूबड़ का आकार अहम माना जाता है, इससे पूर्व दिसंबर में, कई प्रतिभागियों को अयोग्य घोषित कर दिया गया था क्योंकि उन्होंने अपने ऊंट को बोटोक्स का इंजेक्शन दिया था।
दुनिया भर में सऊदी अरब की छवि रूढ़िवादी बनी हुई है, और सऊदी अरब इसी के लिए पहचाना जाता है, और इसी के चलते वहां महिलाओं पर कई तरह के प्रतिबंध थे, लेकिन हर तरफ़ से आरोप में घिरे सऊदी शासक इस तरह के फैसलों से ख़ुद को आरोपों से बरी करना चाहते हैं जबकि इनके अपराध इतने संगीन हैं कि यह कुछ भी कर लें उन अपराध से पीछा नहीं छुड़ा सकते।


popular post
यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में भी हुए विस्फोट
यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा