अरबील हमले पर सुरक्षा परिषद की बैठक के लिए अमेरिका ने किया अनुरोध

अरबील हमले पर सुरक्षा परिषद की बैठक के लिए अमेरिका ने किया अनुरोध

संयुक्त राज्य अमेरिका ने सुरक्षा परिषद से इराक़ के अरबील में इस्राइली जासूसी केंद्र पर ईरान के मिसाइल हमले पर एक बैठक का आयोजन करने का अनुरोध किया है।

अंतर्राष्ट्रीय समाचार एजेंसियों द्वारा बताया जा रहा है कि संयुक्त राष्ट्र संघ में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने इराक़ के एरबिल में इस्राईल के जासूसी अड्डे पर ईरान के मिसाइल हमले की निंदा करने के लिए सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने को कहा है।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी प्रतिनिधित्व ने दावा किया है कि इस हमले ने एरबिल में एक नागरिक निवास को निशाना बनाया और यह इराक़ी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का स्पष्ट उल्लंघन था।

संयुक्त राज्य अमेरिका ने भी सुरक्षा परिषद के सदस्यों से हमले की निंदा करने और इराक़ी सरकार का समर्थन करने का आह्वान किया है।

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के जनसंपर्क विभाग के जनरल ने पिछले रविवार को इस्राइली शासन के हालिया अपराधों के संदर्भ में कहा कि जैसाकि पहले भी यह घोषणा की गई है कि इस्राइली के किसी भी हमले को बिना जवाब के नहीं रहने देंगे, इसी बात के चलते इस्राइल के जासूसी अड्डों को निशाना बनाया गया है।

आपको बता दें कि इस्राईल ने सीरिया में रौज़े की रक्षा कर रहे इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के दो सैनिकों को मिसाइल से हमला कर के मार दिया था जिसके बाद ईरान ने इस्राइल के इराक़ में मौजूद मोसाद के ठिकानों को निशाना बनाया।

ईरान द्वारा मोसाद को निशाना बनाए जाने के बाद से इस्राइल के कई सैन्य अधिकारियों के बयान आ चुके हैं जिसमें यहां तक कहा गया है कि ईरान के हमले के डर से इस्राइल में लोगों की नींद तक उड़ी हुई है।

popular post

ईरान के मिसाइलों और ड्रोन हमलों में तेज़ी से वृद्धि

ईरान के मिसाइलों और ड्रोन हमलों में तेज़ी से वृद्धि ईरान ने अपना जवाबी हमला

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *