संयुक्त राष्ट्र ने आईएसआईएस से उत्पन्न खतरों के बढ़ने के बारे में चेतावनी दी
संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया भर में आतंकवाद के बढ़ते खतरों के बारे में चेतावनी जारी की है। संयुक्त राष्ट्र के आतंकवाद विरोधी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी अलेक्जेंडर ज़ोइव ने सुरक्षा परिषद में कहा कि, आईएसआईएस और इसके शाखाएँ पश्चिम अफ़्रीका और साहेल क्षेत्र में अपनी उपस्थिति लगातार बढ़ा रही हैं। उन्होंने बताया कि ये समूह स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं।
ज़ोइव ने यह भी कहा कि, आईएसआईएस अपने हमलों को इराक़ और सीरिया में लगातार जारी रखे हुए हैं, जिससे क्षेत्र में अस्थिरता और हिंसा बढ़ रही है। इसके अलावा, अफ़ग़ानिस्तान में “खुरासान प्रांत” के तत्व अब भी सक्रिय हैं और यह क्षेत्र और उससे भी बाहर के लिए सबसे खतरनाक आतंकवादी खतरों में से एक है।
संयुक्त राष्ट्र के आतंकवाद विरोधी समिति के कार्यकारी अध्यक्ष ने भी कहा कि आतंकवादी संगठन अब आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये समूह वर्चुअल संपत्ति, क्रिप्टोकरेंसी और आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकों का उपयोग कर अपने नेटवर्क और वित्तीय साधनों को और मजबूत बना रहे हैं। इससे उनका संचालन और हमले और भी जटिल और कठिन हो गए हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि इन तकनीकों के कारण आतंकवादियों का पता लगाना और उन्हें रोकना पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है। संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी में यह भी जोर दिया गया कि सदस्य देशों को इस खतरे से निपटने के लिए अधिक समन्वित और आधुनिक रणनीतियों को अपनाना होगा। इस समय वैश्विक स्तर पर आतंकवाद के बढ़ते स्वरूप पर सतर्क रहना बेहद आवश्यक है।
शसंयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि,
आईएसआईएस और इसके शाखाओं की बढ़ती गतिविधियाँ, आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल और वैश्विक पहुंच अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन गई है।


popular post
संयुक्त राष्ट्र ने आईएसआईएस से उत्पन्न खतरों के बढ़ने के बारे में चेतावनी दी
संयुक्त राष्ट्र ने आईएसआईएस से उत्पन्न खतरों के बढ़ने के बारे में चेतावनी दी संयुक्त
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा