सऊदी राजपरिवार में संघर्ष के आसार, बिन सलमान के खिलाफ एकजुट हुए राजकुमार
सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान जैसे जैसे सिंहासन तक पहुंचने के प्रयास तेज़ करते जा रहे हैं, सऊदी राजवंश के भीतर मतभेद उतने ही गहरे होते जा रहे हैं। सऊदी राजपरिवार में गहराते मतभेद के बीच सऊदी राजकुमार युवराज मोहम्मद बिन सलमान को हटाने की मांग कर रहे हैं।
सऊदी सूत्रों ने कहा कि सऊदी शाही घरानों के बीच हाल ही में मतभेद तेज़ हो गए हैं और यह सभी बिन सलमान से छुटकारा पाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके पीछे का कारण यह है कि बिन सलमान सऊदी सत्ता पर एकाधिकार करना चाहते हैं और अन्य सऊदी राजकुमारों को विशेषकर अपने चचेरे भाइयों की अनदेखी कर रहे हैं।
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने पूर्व युवराज मोहम्मद बिन नाएफ़ और अहमद बिन अब्दुल अज़ीज़ को जेल में डालकर अपने दो मुख्य प्रतिद्वंद्वियों को बाहर कर दिया है। इस मामले से सऊदी राजकुमारों के बीच मतभेद और अधिक बढ़ गए हैं। विशेषज्ञों का ऐसा मानना है कि बिन सलमान की हरकतें उन्हें सऊदी सिंहासन तक पहुंचने से रोक सकती हैं।
सऊदी सूत्रों का मानना है कि यमन युद्ध में बिन सलमान की हार सऊदी राजवंश के भविष्य के लिए ख़तरा पैदा कर सकती है। इस्राईल के समाचार पत्र मकौर रिशोन ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में बताया कि सऊदी क्राउन प्रिंस बिन सलमान पर जानलेवा हमला हुआ था लेकिन वह बाल बाल बच गए। कई अलग अलग रिपोर्टों के अनुसार इस जानलेवा हमले के बाद मोहम्मद बिन सलमान ने अपने ही भाई को इस साज़िश के जुर्म में गिरफ़्तार कर लिया था।


popular post
यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में भी हुए विस्फोट
यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा