इज़रायल के बुनियादी ढांचे और अमेरिकी आर्थिक हितों पर IRGC का हमला

इज़रायल के बुनियादी ढांचे और अमेरिकी आर्थिक हितों पर IRGC का हमला

ऑपरेशन “वादा-ए-सादिक 4” की 96वीं लहर के दूसरे चरण में आईआरजीसी ने इज़रायल के बुनियादी ढांचे और क्षेत्र में अमेरिकी आर्थिक हितों पर ज़बरदस्त प्रहार किया है।

आईआर जनसंपर्क विभाग का बयान:

बिस्मिल्लाह-इर-रहमान-इर-रहीम

“तो जो तुम पर अत्याचार करे, तुम भी उसी तरह उसका जवाब दो जैसे उसने तुम पर किया।”

ज़ायोनी-अमेरिकी दुश्मन द्वारा करज के बी-1 पुल और माहशहर के पेट्रोकेमिकल उद्योगों पर हमले के बाद, आईआरजीसी की सेनाओं ने न केवल विशेष सैन्य लक्ष्यों पर कार्रवाई की, बल्कि इस खुले आक्रमण के जवाब में प्रतिशोधात्मक ऑपरेशन भी शुरू किया।

“वादा-ए-सादिक 4” के ऑपरेशन की 96वीं लहर में, पवित्र कोड “या रुकय्या (स.)” के साथ और शहीद बच्चियों को समर्पित इस अभियान के तहत, नौसेना और एयरोस्पेस बलों के संयुक्त ऑपरेशन में आज सुबह तक पहले चरण की कार्रवाई की गई। इसमें इज़रायल के क़ब्ज़े वाले क्षेत्रों और क्षेत्र के विभिन्न देशों में अमेरिकी आर्थिक हितों को निशाना बनाया गया, जिनका विवरण इस प्रकार है:

हाइफा में उस रिफाइनरी पर भारी हमला, जो इज़रायली लड़ाकू विमानों के लिए ईंधन सप्लाई करती है, जिससे इसके मुख्य हिस्से नष्ट हो गए।

संयुक्त अरब अमीरात के हबशन में स्थित अमेरिकी कंपनियों एक्सॉन, मोबिल और शेवरॉन के गैस प्रतिष्ठानों पर हमला।

यूएई के अल-रुवैस में स्थित अमेरिकी पेट्रोकेमिकल संयंत्र पर मिसाइल हमला, जहां अमेरिकी सेना और इज़राइल के सैन्य उत्पादों के लिए ईंधन सामग्री बनाई जाती है; इससे व्यापक आग लग गई।

बहरीन के सितरा में स्थित अमेरिकी पेट्रोकेमिकल सुविधा पर भारी ड्रोन हमला, जिससे बड़े पैमाने पर आग लगी और महत्वपूर्ण हिस्से नष्ट हो गए।

कुवैत के शुऐबा में स्थित अमेरिकी पेट्रोकेमिकल प्रतिष्ठान पर हमला, जिससे बहुत बड़ी आग लगी और यह पूरी तरह बंद हो गया।

बयान में कहा गया है कि दुश्मन सुरक्षा, समुद्री और जमीनी मोर्चों पर हार चुका है और हवाई क्षेत्र में भी उसके विमान और ड्रोन लगातार गिराए जा रहे हैं, जिससे उसके दावे झूठे साबित हो रहे हैं। अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए वह अब गैर-सैन्य (नागरिक) ठिकानों पर हमले कर रहा है।

आईआरजीसी ने चेतावनी दी कि ईरान के नागरिक ढांचे पर किसी भी हमले के जवाब में दुश्मन के हितों को पूरे क्षेत्र में निशाना बनाया जाएगा। आज की कार्रवाई केवल पहला चरण है।

अगर गैर-सैन्य ठिकानों पर हमले दोबारा हुए, तो अगला चरण और अधिक शक्तिशाली व व्यापक होगा, और नुकसान दोगुना किया जाएगा। साथ ही, भविष्य में हम हमलावरों से हुए नुकसान की भरपाई भी वसूल करेंगे, जिसका बोझ अमेरिकी करदाताओं पर पड़ेगा।

अंत में फिर चेतावनी दी गई:

“अगर आप फिर से शरारत करेंगे और नागरिक ठिकानों पर हमला करेंगे, तो हमारा जवाब और भी अधिक कठोर होगा।”

popular post

अमेरिका का पराजित राष्ट्रपति, अपनी हार से बचने के लिए दोषारोपण कर रहा है: खातम अल-अंबिया

अमेरिका का पराजित राष्ट्रपति, अपनी हार से बचने के लिए दोषारोपण कर रहा है: खातम

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *