आईआरजीसी ने तेल अवीव के सैटेलाइट संचार केंद्र को नष्ट किया
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने कहा है कि उसने इज़रायली शासन के हा’एला सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेंटर को नष्ट कर दिया है, जो तेल अवीव के दक्षिण में स्थित Sdot Micha Airbase क्षेत्र में था।
आईआरजीसी के जनसंपर्क विभाग के अनुसार यह केंद्र ज़ायोनी शासन के लड़ाकू विमानों से जुड़े एयरबेसों के लिए प्रमुख संचार केंद्रों में से एक था। आईआरजीसी की एयरोस्पेस फोर्स के आत्मघाती ड्रोन द्वारा एक विशेष अभियान के दौरान इसे निशाना बनाकर नष्ट कर दिया गया।
बताया गया कि यह सुविधा ज़ायोनी शासन के लड़ाकू विमानों के सैटेलाइट नियंत्रण नेटवर्क के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण संचार ढांचे के रूप में काम करती थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और ज़ायोनी शासन ने 28 फरवरी को इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनेई समेत कई वरिष्ठ सैन्य कमांडरों और नागरिकों की हत्या के बाद, ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किया।
इन हमलों में ईरान के विभिन्न सैन्य और नागरिक ठिकानों पर व्यापक हवाई हमले शामिल रहे, जिससे बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा। सुप्रीम लीडर की शहादत के बाद अमेरिका और इज़रायल का सबसे क्रूर हमला मीनाब के स्कूल पर कायराना हमला था जिसमें 165 से छात्राओं की मौत हो गई। इन हमलों के बाद पूरे ईरान की जनता 9 दिनों से सड़क पर आकर अमेरिका और इज़रायल से बदला लेने की मांग कर रही है।
इन हमलों के जवाब में ईरान की सशस्त्र सेनाओं ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कब्ज़े वाले क्षेत्रों और क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी व इज़रायली ठिकानों को मिसाइलों और ड्रोन की लहरों से निशाना बनाया।


popular post
इज़रायली संसद के सदस्य का बयान: इज़रायल ईरान से हार रहा है
इज़रायली संसद के सदस्य का बयान: इज़रायल ईरान से हार रहा है इज़रायल की संसद
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा