अमेरिका के साथ ईरान की बातचीत का इतिहास भरोसेमंद नहीं रहा है: क़ालिबाफ़

अमेरिका के साथ ईरान की बातचीत का इतिहास भरोसेमंद नहीं रहा है: क़ालिबाफ़

इस्लामाबाद हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत के दौरान ईरान की संसद (मजलिस) के अध्यक्ष मोहम्मद बाक़िर क़ालिबाफ (Mohammad Bagher Ghalibaf) ने अमेरिका के साथ चल रहे और संभावित भविष्य के वार्ताओं पर खुलकर अपनी बात रखी। उनका यह बयान खास तौर पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance के हालिया बयानों के संदर्भ में आया।

क़ालिबाफ़ ने कहा कि ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत का इतिहास भरोसेमंद नहीं रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर बार जब भी दोनों देशों के बीच बातचीत आगे बढ़ी, उसे या तो बीच में तोड़ दिया गया या फिर अमेरिका ने अपने वादों से पीछे हटकर “पैमाने तोड़े”। उनके अनुसार, यही वजह है कि, ईरान अब बातचीत में सावधानी बरत रहा है।

उन्होंने एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, पिछले एक साल से भी कम समय में, जब बातचीत जारी थी और ईरान अपनी तरफ से सद्भावना दिखा रहा था, उसी दौरान अमेरिका ने दो बार सैन्य हमले किए। क़ालिबाफ़ के मुताबिक, इन हमलों में न सिर्फ समझौतों का उल्लंघन हुआ बल्कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार युद्ध अपराध भी हुए।

इसके बावजूद, उन्होंने यह संकेत दिया कि ईरान पूरी तरह बातचीत के खिलाफ नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान “सद्भावना रखता है, लेकिन भरोसा नहीं करता।” यानी अगर अमेरिका वास्तव में एक न्यायसंगत और ठोस समझौता करना चाहता है और ईरानी जनता के अधिकारों को मान्यता देने के लिए तैयार है, तो ईरान भी वार्ता के लिए तैयार रहेगा।

हालांकि, उन्होंने कड़ा रुख भी दिखाया। क़ालिबाफ़ ने कहा कि, अगर अमेरिका बातचीत को सिर्फ एक दिखावा या धोखे की रणनीति के रूप में इस्तेमाल करता है, तो ईरान उसके लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि मौजूदा संघर्ष (युद्ध जैसी स्थिति) में ईरान ने यह साबित कर दिया है कि वह अपने अधिकारों की रक्षा करने में सक्षम है और इसके लिए वह अपनी जनता की ताकत और अपने विश्वास पर भरोसा करता है।

popular post

ट्रंप ने ईरान पर हमला करके अमेरिका की साख को बड़ा नुकसान पहुँचाया: कमला हैरिस

ट्रंप ने ईरान पर हमला करके अमेरिका की साख को बड़ा नुकसान पहुँचाया: कमला हैरिस

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *