क़ासिम सुलैमानी की मौत ने अमेरिका को कमज़ोर किया

क़ासिम सुलैमानी की मौत ने अमेरिका को कमज़ोर किया

अमेरिका ने इराक समेत मध्यपूर्व में अपने कम होते प्रभाव का मुख्य कारण सरदार क़ासिम सुलैमानी और उनकी टीम को मानते हुए जनवरी में सरदार क़ासिम सुलैमानी की हत्या कर दी थी.

अमेरिका ने सरदार सुलैमानी और उनके साथी अबू मेहदी की हत्या करने के बाद सोचा था की वह इराक में प्रतिरोधी दलों को कमज़ोर करने में सफल रहेगा लेकिन हालात एक दम अमेरिका की उम्मीदों के विपरीत बदले हुए हैं और इस बात को खुद अमेरिकी प्रशासन और ट्रम्प सरकार में शामिल रहे अधिकारी भी स्वीकार कर रहे हैं.

अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी कौंसिल में मीडिल ईस्ट और उत्तरी अफ्रीका मेज़ के प्रभारी स्टीवन सिमोन के अनुसार ईरान के लोकप्रिय सेना नायक जनरल क़ासिम सुलैमानी की शहादत के बाद से ही इराक और इस क्षेत्र में अमेरिका का प्रभाव कम होता गया है.

T न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार इराक में छाए मौजूदा संकट के बारे में बात करते हुए स्टीवन सिमोन ने कहा कि मौजूदा संकट हमे सरदार क़ासिम सुलैमानी की हत्या के दौर की याद दिलाता है. अगर हमारे पास इस संकट को हल करने में ज़रा सी भी भूमिका निभाने का अवसर होता तो हम ज़रूर निभाते.

स्टीवन सिमोन ने कहा कि सरदार क़ासिम की हत्या के बाद इराक के हर शिया संगठन ने अमेरिका की इस हरकत का डटकर विरोध किया था. ईरान के बारे में इन शिया संगठन का नज़रिया कुछ भी और और भले ही उनके अमेरिका के साथ कितने अच्छे संबंध रहे हों लेकिन क़ासिम सुलैमानी की हत्या ने पूरे इराक को अमेरिका के खिलाफ एकजुट कर दिया था.

अमेरिका की यह हरकत इराक के लिए इतनी बुरी थी कि कोई इस की अनदेखी नहीं कर सकता था. यह इराक की संप्रभुता का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन था. यह इराक के लिए इतना बुरा काम था कि इराक पार्लियामेंट ने हर दबाव को ठुकराते हुए इराक से अमेरिका को तत्काल निकल जाने का प्रस्ताव पेश कर दिया था.

popular post

ग़ाज़ा का क़साई ईरान के साथ युद्ध-विराम में बाधा डालना चाहता है: एर्दोगान

ग़ाज़ा का क़साई ईरान के साथ युद्ध-विराम में बाधा डालना चाहता है: एर्दोगान तुर्की के

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *