डूरंड रेखा पर पाकिस्तान को बाड़ लगाने की अनुमति नही देगा तालिबान

डूरंड रेखा पर पाकिस्तान को बाड़ लगाने की अनुमति नही देगा तालिबान अफ़ग़ानिस्तान के साथ सीमा बाड़ के पूरा होने के बारे में पाकिस्तानी विदेश मंत्री और सेना के प्रवक्ता की टिप्पणी के जवाब में  पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान सीमा बलों के कमांडर सनाउल्लाह संगीन ने जोर देकर कहा कि पाकिस्तानी पक्ष को बाड़ लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

डूरंड रेखा पर पाकिस्तान को बाड़ लगाने की अनुमति के बारे में बात करते हुए तालिबान के सीमा कमांडर ने तुलू न्यूज को बताया कि अफ़ग़ान सुरक्षा के लिए डूरंड रेखा पर पाकिस्तानी सैन्य निर्माण को रोकने के लिए 30 से अधिक सुरक्षा ठिकाने बनाए जाएंगे। सनाउल्लाह ने जोर देकर कहा कि विवादित सीमा पर पाकिस्तानी सेना के किसी भी हमले का जवाब दिया जाएगा। पाकिस्तान ने अतीत में जो भी बाड़ बनाई हैं हम उन्हें एक इंच भी आगे नहीं बढ़ने देंगे।

सनाउल्लाह संगीन ने यह भी बताया किया कि पाकिस्तानी सेना वर्षों से डूरंड रेखा के इस तरफ असैन्य घरों को निशाना बना रही है। सीमा कमांडर ने जोर देकर कहा कि हाल के दिनों में पाकिस्तानी तोपखाने ने जवाबी कार्रवाई की थी पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता जनरल बाबर इफ्तिखार ने रावलपिंडी में एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अफ़ग़ानिस्तान से लगी सीमा पर अब तक 94 फीसदी काम पूरा हो चुका है। बाबर इफ्तिखार ने इस बात पर जोर दिया गया है कि इस प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

डूरंड रेखा पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच की सीमा को कहा जाता है। अफ़ग़ान की पूर्ववर्ती सरकार और तालिबान भी डूरंड रेखा का लंबे समय से विरोध करते रहे हैं। इस हफ्ते के शुरुआत में तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान में एक पश्तो चैनल से कहा था कि अफ़ग़ान डूरंड रेखा पर पाकिस्तान की बनाई गई बाड़ का विरोध करते हैं। बड़ा सवाल यह है कि क्‍या तालिबान और इमरान सरकार में सीमा विवाद को  लेकर खटपट हो सकती है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles