तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय का निधन
पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री मुकुल रॉय का दिल का दौरा पड़ने से रविवार देर रात यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। वह 71 साल के थे।
उनके बेटे सुभ्रांशु रॉय ने बताया कि मुकुल रॉय ने एक निजी अस्पताल में देर रात डेढ़ बजे अंतिम सांस ली। उन्होंने यह भी बताया कि वह पिछले कई दिनों से कोमा में थे।
रॉय 1998 में तृणमूल कांग्रेस के गठन के समय उसके संस्थापक सदस्यों में से एक थे। पार्टी से मतभेद होने के बाद वह 2017 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए थे। रॉय 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में बीजेपी के टिकट पर कृष्णानगर उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बने, लेकिन चुनाव के बाद तृणमूल में वापस लौट आए।
अपने लंबे राजनीतिक करियर के दौरान उन्होंने 2011 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दूसरे कार्यकाल में रेल मंत्री के रूप में कार्य किया। उस समय तृणमूल कांग्रेस केंद्र सरकार का हिस्सा थी। वह पश्चिम बंगाल से दो बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए।


popular post
रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले प्राइवेट चार्टर एम्बुलेंस का प्लेन क्रैश
रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले प्राइवेट चार्टर एम्बुलेंस का प्लेन क्रैश
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा