सऊदी राज दरबार जॉर्डन के हालिया घटनाक्रम में बंदी बनाए गए बासिम एवजुल्लाह को छुड़ाने के लिए प्रयासरत है। गल्फ 24 की रिपोर्ट के अनुसार खाड़ी देशों के सूत्रों ने रिपोर्ट दी है कि सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान के सलाहकार एवजुल्लाह को आजाद करने के लिए सऊदी सरकार ने जॉर्डन को भारी-भरकम रकम की पेशकश की है।
जॉर्डन राज दरबार के निकट सूत्रों के अनुसार हाल ही में ओमान की यात्रा पर आए सऊदी प्रतिनिधि दल ने एक समझौता पेश किया है। जिसके अनुसार सऊदी सरकार एवजुल्लाह की रिहाई के बदले भारी रकम चुकाने को तैयार है।
गल्फ 24 की रिपोर्ट के अनुसार इन सूत्रों ने कहा कि इस प्रतिनिधि दल ने जॉर्डन को 3 अरब डॉलर की पेशकश की है। इस समझौते के अनुसार बासिम को फौरन रिहाई मिलती है और उन्हें रियाज भेजा जाता है तो वह 3 अरब डॉलर जॉर्डन को देने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट के अनुसार कहा गया है बासिम एवजुल्लाह के खिलाफ इस विद्रोह को लेकर कोई मुकदमा या अदालती कार्यवाही नहीं की जाएगी।
इन सूत्रों ने जोर देते हुए कहा कि जॉर्डन नेतृत्व सऊदी पेशकश पर गौर कर रहा है। बहुत संभव है कि सऊदी राज परिवार की ओर से दिया गया यह ऑफर एक अवधि से आर्थिक संकट का सामना कर रहे जॉर्डन को कुछ राहत पहुंचा सके।


popular post
ईरान ने इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की पहली लहर शुरू की
ईरान ने इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की पहली लहर शुरू की ईरान के
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा