रूस ने चेताया , सीरिया में रासायनिक हमले की तैयारी कर रहे हैं आतंकी

सीरिया में साम्राज्यवाद प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ दमिश्क़ के निमंत्रण पर सीरियन सेना के साथ सहयोग कर रहे रूस ने स्पष्ट कहा है कि आतंकी संगठन सीरिया में फिर से रासायनिक हमले की तैयारी कर रहे हैं ताकि इस का आरोप दमिश्क़ पर मंढ कर पश्चिमी जगत को फिर से दमिश्क़ के खिलाफ मुहिम छेड़ने का अवसर दिया जा सके।

सीरिया में संघर्षरत पक्षों की बीच मेल-जोल के लिए स्थापित किये गए सेंटर के अधिकारी ने बताया कि पश्चिम का समर्थन प्राप्त आतंकवादी गुट हैएत तहरीरुश्शाम, उत्तरी सीरिया के इदलिब प्रांत में ज़हरीले पदार्थ के इस्तेमाल की तैयारी कर रहा है।

स्पूतनिक न्यूज़ के अनुसार, कर्नल एलेक्सांद्र कारपोफ़ ने कहा है कि इस तरह की सूचना मिली है कि हैएते तहरीरुश्शाम के आतंकी, इदलिब प्रांत के पूर्वोत्तरी भाग में केमिकल हमले की तैयारी कर रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार आतंकी संगठन कीतियान क़स्बे में आम लोगों पर फ़ाल्स फ़्लैग केमिकल का प्रयोग कर सकते हैं जिसका आरोप सीरिया सरकार के सर मंढने की तैयारी है।

याद रहे कि आतंकियों द्वारा सीरिया और इराक़ में आम लोगों के ख़िलाफ़ केमिकल हथियार का इस्तेमाल साबित हो चुका है, लेकिन पश्चिमी देश इस विषय पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को इन घटनाओं की निंदा होने से भी रोक रहे हैं।
इस से पहले पश्चिमी देश केमिकल हमले की ग़लत रिपोर्ट छाप कर इसकी ज़िम्मेदारी दमिश्क़ सरकार के सिर मढ़ने की कोशिश में लगे रहे हैं जिस का एक उदाहरण सीरिया के ख़ान शैख़ून में हुआ केमिकल हमला भी है।

popular post

हमने अरामको की सुविधाओं और ‘खमीस मुशैत’ एयरबेस को निशाना बनाया: यमन सेना

हमने अरामको की सुविधाओं और ‘खमीस मुशैत’ एयरबेस को निशाना बनाया: यमन सेना यमन की

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *