क़तर ने ग़ाज़ा युद्ध-विराम समझौते का “अंतिम” मसौदा सौंपा: रॉयटर्स

क़तर ने ग़ाज़ा युद्ध-विराम समझौते का “अंतिम” मसौदा सौंपा: रॉयटर्स

रॉयटर्स समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ग़ाज़ा में युद्ध-विराम समझौते का “अंतिम” मसौदा तैयार कर लिया गया है। सोमवार को इस एजेंसी ने वार्ताकारों के हवाले से बताया कि क़तर के मध्यस्थों ने यह मसौदा फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध आंदोलन और इज़रायली शासन के अधिकारियों को सौंप दिया है।

रॉयटर्स ने एक अधिकारी के हवाले से कहा कि मध्यरात्रि के बाद, इज़रायली खुफ़िया एजेंसी के प्रमुख, अमेरिका के भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यपूर्व मामलों के प्रतिनिधि और क़तर के प्रधानमंत्री के बीच दोहा में हुई बातचीत के बाद वार्ता में प्रगति हुई।

“अल-मयादीन” चैनल ने भी एक फ़िलिस्तीनी अधिकारी के हवाले से बताया कि हमास और तेल अवीव अप्रत्यक्ष वार्ता के जरिए युद्ध-विराम समझौते के क़रीब पहुंच गए हैं। इज़रायली शासन द्वारा ग़ाज़ा पट्टी में किए जा रहे अत्याचारों के एक साल से अधिक समय बीतने के बाद, ग़ाज़ा के शहीदों की संख्या 46,565 तक पहुंच गई है, जबकि घायलों की संख्या 109,660 तक बढ़ गई है।

अब देखना यह है कि क्या इज़रायली शासन अपनी पुरानी वादाखिलाफ़ी जारी रखकर ग़ाज़ा युद्ध को रोकने में बाधा बनता है या अंततः इस संघर्ष का अंत होगा।

popular post

हिज़्बुल्लाह के हमलों से डरकर 11 हज़ार इज़रायली नागरिकों ने  पलायन के लिए आवेदन दिया 

हिज़्बुल्लाह के हमलों से डरकर 11 हज़ार इज़रायली नागरिकों ने  पलायन के लिए आवेदन दिया 

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *