परमाणु समझौते पर किसी भी समय हस्ताक्षर संभव: इज़राइली युद्ध मंत्री

परमाणु समझौते पर किसी भी समय हस्ताक्षर हो सकते हैं: इज़राइली युद्ध मंत्री

टाइम्स ऑफ़ इज़राइल के हवाले से बताया जा रहा है कि इज़राइल के युद्ध मंत्री बेनी गैंट्ज़ ने दावा किया है कि तल अवीव ईरान को परमाणु क्षमता हासिल न हो अपने इस प्रयास से पीछे कभी नहीं हटेगा, क्योंकि ऐसा लग रहा है कि तेहरान और विश्व शक्तियों के बीच जल्द ही समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना दिख रही है।

गैंट्ज़ ने हैफ़ा खाड़ी क्षेत्र में नौसेना अधिकारियों के स्नातक समारोह में कहा कि आने वाले हफ़्तों में या शायद आने वाले बस कुछ दिनों में ईरान और विश्व शक्तियों के बीच एक परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। इज़राइली युद्ध मंत्री ने आगे अपने बयान में कहा कि यह समझौता हो या न हो लेकिन इज़राइल, ईरान को अपने अस्तित्व के लिए ख़तरा बनने और परमाणु क्षमता रखने से रोकने के लिए जो कुछ भी कर सकता है करेगा।

कल भी वियना स्तिथ अंतर्राष्ट्रीय निकाय के रूस के स्थायी प्रतिनिधि ने कल एक ट्विटर संदेश में लिखा कि कल वियना में वार्ता शुरू हुए 11 महीने बीत चुके हैं, यह दौरान काफ़ी लंबा और थका देने वाला था जो कि लगभग अब ख़त्म होने वाला है।

इससे पहले रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने कहा था कि यूक्रेन संकट के चलते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वापसी की प्रक्रिया रुकी नहीं है साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि वियना वार्ता के लिए ईरान और अन्य पक्ष बातचीत के अंतिम चरण में हैं।वहीं ईरान हमेशा इस पूरी वार्ता के दौरान इस बात पर ज़ोर देता आया है कि वह राष्ट्र के अहस्तांतरणीय अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेगा।

popular post

ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया

ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया ईरान

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *