लावरोव अमेरिका के जवाब से निराश

लावरोव अमेरिका के जवाब से निराश रूस के विदेश मंत्री सर्गेई ने मॉस्को के सुरक्षा गारंटी के अनुरोध पर अमेरिका के लिखित रूप में जवाब  दही की पुष्टि की और मॉस्को को वाशिंगटन की तरफ से सहूलियतें ना देने पर निराशा व्यक्त की।

लावरोव  ने आज मॉस्को को लिखे एक पत्र में कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने दस्तावेज़ में दर्ज  मुख्य चिंताओं पर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपने सहयोगियों के साथ हफ्तों की बातचीत के बावजूद कोई उचित जवाब नहीं दिया।

रूस के विदेश मंत्री के अनुसार स्विट्जरलैंड में पिछले सप्ताह की बातचीत में अमेरिकी विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन द्वारा  किये गये वादे के स्वरूप रूस की परेशानी को दूर करने में असमर्थ रहे। सर्गेई ने आगे  कहा कि महत्वपूर्ण यह है कि जब हमारे पश्चिमी साझेदार हमारे प्रस्तावों का जवाब देते हैं  तो वे हमेशा (यूरो-अटलांटिक) असहमति व्यक्त करते हैं… और तुरंत कहते हैं कि इसका मतलब है कि जब नाटो को आगे बढ़ने का अधिकार है तो किसी भी देश को इसे रोकने का अधिकार नहीं है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने पहले रूसी दस्तावेज़ पर अमेरिका की प्रतिक्रिया के जवाब में कहा था कि रूस अमेरिका की प्रतिक्रिया पर विचार कर रहा हे और पुतिन भी दस्तावेज़ की जांच पड़ताल  कर रहे हैं। क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा कि वाशिंगटन और अमेरिका के नेतृत्व वाले सैन्य गुट ने रूस की मांगों पर पूरी तरह से ध्यान नहीं दिया।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन ने बुधवार शाम को घोषणा की थी कि वाशिंगटन ने रूस के अनुरोध पर पूर्वी यूरोप में सुरक्षा के लिए रूस के प्रस्तावों पर लिखित रूप में प्रतिक्रिया दी है। 17 दिसंबर को रूसी विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राज्य अमेरिका और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के साथ सुरक्षा समझौतों का एक मसौदा जारी किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles