मोरक्को यात्रा पर जाएंगे इस्राईल के विदेश मंत्री याइर लैपिड

मोरक्को यात्रा पर जाएंगे इस्राईल के विदेश मंत्री याइर लैपिड इस्राईल मीडिया ने खबर देते हुए कहा है कि विदेश मंत्री याइर लैपिड जल्द ही मोरक्को की यात्रा पर जाएंगे।

मोरक्को ने संयुक्त अरब अमीरात, बहरैन और सूडान के बाद ट्रम्प कार्यकाल में इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सामान्य किया था। इस्राईली न्यूज एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल और मोरक्को के बीच विदेश मंत्री की यात्रा के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए चर्चा जारी है।

इस्राईल के राजनीतिक सूत्रों के हवाले से खबर देते हुए मीडिया ने कहा है कि इस्राईल का विदेश मंत्रालय याइर लैपिड की अधिकारिक यात्रा को अंतिम रूप देने के लिए मोरक्को से संपर्क साधे हुए है।

याद रहे कि बुधवार को ही इस्राईल विदेश मंत्रालय के महानिदेशक ने मोरक्को की राजधानी में विदेश मंत्री नासिर बुरिता से बातचीत करते हुए उन्हें लैपिड का पत्र सोते हुए उन्हें इस्राईल की अधिकारिक यात्रा का निमंत्रण सौंपा था।

i24 की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल विदेश मंत्रालय के महानिदेशक एलोन ओशबिज एक उच्च प्रतिनिधिमंडल के साथ मोरक्को गए हुए है। इस्राईल के इस वरिष्ठ अधिकारी ने मोरक्को के विदेश मंत्री के अलावा विदेश मामलों और आप्रवासन मंत्रालय के महानिदेशक फवाद से भी मुलाकात की है।

इस्राईल और मोरक्को के अधिकारियों ने इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच दिसंबर 2020 में हुए समझौते के अनुसार द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और मानवीय क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles