सीरिया के जौलान हाइट्स पर इस्राईल की कैबिनेट मीटिंग, ईरान ने की निंदा

सीरिया के जौलान हाइट्स पर इस्राईल की कैबिनेट मीटिंग, ईरान ने की निंदा ईरान के विदेश मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता सईद खतीबज़ादेह ने बुधवार एक बयान में इस्राईली आक्रमण को उकसाने वाला बताते हुए अतिगृहित जौलान हाइट्स में इस्राईली शासन की मीटिंग की कड़ी निंदा की। गौरतलब है कि इस्राईली शासन के मंत्रिमंडल ने हाल ही में अतिगृहित जौलान के ज़ियोनिस्ट शहर मिफू शमा में अपनी साप्ताहिक बैठक की थी।

सीरिया के जौलान हाइट्स पर इस्राईल की कैबिनेट मीटिंग पर टिप्पणी करते हुए ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अतिगृहित जौलान सीरियाई अरब गणराज्य का एक अभिन्न अंग है, संयुक्त राष्ट्र के कई प्रस्तावों, विशेष रूप से सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 497 के अनुसार और संयुक्त राष्ट्र महासभा हर साल इस निर्विवाद तथ्य पर जोर देती है।

खतीबजादेह ने जोर देकर कहा कि जौलान हाइट्स में बस्तियों का विस्तार और इस्राईली प्रवासियों की संख्या में वृद्धि किसी भी तरह से वास्तविकता को नहीं बदल सकती है, और इस्राईली बसने वालों को पता होना चाहिए कि वे हमेशा के लिए हड़पने वाली भूमि में नहीं रह पाएंगे। अंत में, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस मुद्दे में सीरियाई अरब गणराज्य के लिए ईरान के इस्लामी गणराज्य की एकजुटता और मजबूत समर्थन पर जोर दिया।

अरब लीग के महासचिव, अहमद अबू अल-ग़ैज़ ने भी अतिगृहित सीरियाई जौलान हाइट्स में इस्राईली बस्तियों का विस्तार करने की योजना की निंदा करते हुए कहा कि सीरिया की क्षेत्रीय अखंडता अंतरराष्ट्रीय कानून में निहित हैऔर बातचीत नहीं की जा सकती है।

जौलान हाइट्स दक्षिण पश्चिम सीरिया में अवस्थित था जिसपर इस्राईल ने १९६७ में ६ दिनों के युद्ध के बाद कब्ज़ा कर लिया था। तबसे अब तक यह इस्राईल के कब्ज़े में ही है और वहां पर इस्राईल ने अपनी बस्ती भी बसा दी है।

 

popular post

10 अरब डॉलर, ट्रंप की युद्ध नीति की अब तक की कीमत सऊदी अरब के लिए

10 अरब डॉलर, ट्रंप की युद्ध नीति की अब तक की कीमत सऊदी अरब के

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *