इस्राईल अपने इतिहास का सबसे बड़ा सैन्याभ्यास करेगा

समा न्यूज़ के अनुसार लेबनानी सूत्रों ने खबर देते हुए कहा है कि लेबनान के प्रभावी राजनीतिक दल और लोकप्रिय जन आंदोलन हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में अपने वरिष्ठ सदस्यों को बुलाते हुए जून 2006 में हुए युद्ध के बाद अपनी तैयारी को 100% तक पहुंचा दिया है। याद रहे कि इस्राईल रविवार से अपने इतिहास का सबसे विशाल युद्ध अभ्यास शुरू कर चुका है जिसका उद्देश्य उद्देश्य एक व्यापक जंग के लिए खुद को तैयार करना है।

लेबनान की वेबसाइट अन नशरा ने अपने विशेष सूत्रों के हवाले से कहा कि हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान , कुनैत्रा और कई अन्य क्षेत्रों में अपनी सैन्य गतिविधि बढ़ा दी है।

2006 युद्ध के बाद यह पहला अवसर है जब हिज्बुल्लाह सैन्य स्तर पर इस हद तक सक्रिय है। इस्राईल के चैनल 13 ने कहा कि इस्राईल का युद्ध अभ्यास हिज्बुल्लाह और हमास के खिलाफ एक व्यापक युद्ध को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है जिसमें हर मोर्चे से भारी संख्या में मिसाइल फायर करना भी शामिल है।

इस चैनल ने कहा कि यह इस अभ्यास की योजना पहले ही बना ली गई थी। इस्राईल सेना का यह अभ्यास 1 महीने तक जारी रहेगा। इस्राईल संयुक्त सैन्य कमान के प्रमुख का कहना है कि क़ुद्स और फिलिस्तीन के अन्य भागों में जारी तनाव के बावजूद भी इस योजना को टाला नहीं जा सकता।

popular post

ईरान के मिसाइलों और ड्रोन हमलों में तेज़ी से वृद्धि

ईरान के मिसाइलों और ड्रोन हमलों में तेज़ी से वृद्धि ईरान ने अपना जवाबी हमला

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *