इस्राईल ने 2014 के बाद से ग़ज़्ज़ा की जेल में बंद अपने सैनिकों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात से मदद मांगी है।
संयुक्त अरब अमीरात के कुछ अधिकारियों ने इस्राईल की उस दरखास्त से पर्दा उठाया है जिसमें उसने संयुक्त अरब अमीरात से मदद मांगी है कि संयुक्त अरब अमीरात ग़ज़्ज़ा में बंदी बनाए गए इस्राईली सैनिकों की जानकारी जुटाने में तल अवीव की मदद करे।
अमीराती रहस्य नामक इस एकाउंट ने अपने ट्वीट में कहा कि इस्राईल ने यूएई के अधिकारियों से कहा है कि 2014 के बाद से ग़ज़्ज़ा में बंदी बनाए गए इस्राईली सैनिकों के आंकड़े जुटाने के लिए उसे अरब अमीरात की मदद की आवश्यकता है। इस रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल यह भी चाहता है कि वह प्रतिरोधी दलों की हर गतिविधि पर नजर रख सके और उसकी हर जानकारी उसके पास हो।
#إسرائيل أخبرت السلطات الإماراتية أنها بحاجة إلى خدمات الأخيرة من أجل الحصول على معلومات هامة حول جنودها المختطفين في غزة منذ العام 2014، وكل ما هو جديد حول تطورات المقاومة الفلسطينية هناك#أسرار_إماراتية#التطبيع_خيانة pic.twitter.com/kQ4NeOECIM
— أسرار إماراتية (@asraremaratia) April 9, 2021
इस्राईल की यही अपील कारण बनी कि यूएई के युवराज मोहम्मद बिन ज़ाएद के सुरक्षा सलाहकार के पद पर आसीन, फतह मूवमेंट में सुधारवादी धड़े के नाम से पहचाने जाने वाले गुट के भगोड़े लीडर मोहम्मद दहलान से जुड़े हुए नेताओं की टोली फिलिस्तीन पलट रही है।
कुछ समय पहले ही दहलान से जुड़े हुए कई नेता काफी समय ग़ज़्ज़ा से बाहर गुजारने के बाद वापस पलट आए हैं। फिलिस्तीनी सूत्रों के अनुसार अरब अमीरात ने दहलान और उनके साथियों को अरबों डॉलर की रक़म दी है ताकि वह ग़ज़्ज़ा पलट सकें और भविष्य में चुनाव में भाग ले सकें। कहा जा रहा है कि दहलान के कुछ और समर्थक जल्द ही ग़ज़्ज़ा पलट कर आ सकते हैं।


popular post
फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध
फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा