ईरान के परमाणु कार्यक्रम और विश्व शक्तियों तथा ईरान के बीच हुए परमाणु समझौते में अमेरिका की वापसी को लेकर चर्चा का बाज़ार गरम है इसी बीच खबर आ रही है कि ईरान के नतंज परमाणु संयंत्र में एक दुर्घटना हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह जानकारी खुद ईरान के अधिकारियों ने देश के सरकारी टीवी को दी है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना संयंत्र के इलेक्ट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन ग्रिड में हुई है।
ईरान के परमाणु कार्यक्रम के प्रवक्ता बहरूज कमालवंदी ने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। रिपोर्ट के नुस्रा इस घटना में किसी प्रकार की कोई जाने हानि नहीं हुई है। ना ही इस दुर्घटना से किसी तरह के प्रदूषण का खतरा है।
याद रहे कि पिछले साल जुलाई महीने में भी इस परमाणु संयंत्र मे एक रहस्यमयी विस्फोट हुआ था। इस शनिवार को ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने घोषणा करते हुए बताया था कि ईरान ने नतंज़ में एडवांस आईआर-6 और आईआर-7 सेंट्रिफ्यूज्स में यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड गैस को इंजेक्ट करने का काम शुरू कर दिया है।
इससे पहले इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) ने बताया था कि ईरान ने नतंज़ में यूरेनियम संवर्धन का काम फिर से शुरू कर दिया है।


popular post
मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना
मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना यमन की सेना
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा