जॉर्डन की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा है इस्राईल

जॉर्डन की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा है इस्राईल

जॉर्डन विश्वविद्यालय में सेंटर फ़ॉर स्ट्रेटेजिक स्टडीज़ द्वारा देश की विदेश नीति के बारे में जॉर्डन के नागरिकों के ज्ञान को मापने के लिए किए गए एक सर्वेक्षण में पाया गया कि इस्राईल मौजूदा समय में जॉर्डन की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा ख़तरा है।

रशिया टुडे के अनुसार जॉर्डन की विदेश नीति और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों पर 15 से 22 फ़रवरी 2022 के बीच राष्ट्रीय तरीक़े से एक सर्वेक्षण किया गया, जिसमें सभी प्रांतों, क्षेत्रों, आयु समूहों और शिक्षा के प्रतिनिधित्व को शामिल किया गया था। सर्वेक्षण के परिणाम बताते हैं कि जॉर्डन के अधिकांश लोगों लगभग 77% फ़िलिस्तीनी मुद्दे को मध्य पूर्व के सामने महत्वपूर्ण राजनीतिक समस्या मानते हुए उसे हल करने की आवश्यकता मानते हैं, और केवल 12% मानते हैं कि सीरियाई संकट सबसे महत्वपूर्ण है जिसे हल करने की आवश्यकता बताते हैं।

सर्वेक्षण के अनुसार जॉर्डन के 46% इस्राईल और जॉर्डन के 32% लोग संयुक्त राज्य अमेरिका को अरब जगत के लिए सबसे बड़ा ख़तरा मानते हैं। जॉर्डन के एक तिहाई से अधिक लगभग 39% यमन और सऊदी अरब गठबंधन के बीच युद्ध की स्थिति का वर्णन करते हुए सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात पर बार बार हौसियों द्वारा हमलों और ईरान की स्तिथि को तटस्थ बताते हैं।

जॉर्डन के लगभग आधी जनता 47% फ़िलिस्तीनी इस्राईल संघर्ष पर जॉर्डन की स्थिति को निष्क्रिय बताते हैं। जॉर्डन के अधिकांश लोग लगभग 81% फ़िलिस्तीन इस्राईल संघर्ष और सीरियाई संकट जैसे मुद्दों पर क्षेत्रीय और वैश्विक प्रयासों में जॉर्डन की सक्रिय भूमिका का समर्थन करते हैं, जबकि 81% जॉर्डन के लोग अरब देशों और इस्राईल के बीच संबंधों के सामान्यीकरण का विरोध करते हैं।

जॉर्डन के लगभग आधे 44% फ़िलिस्तीन इस्राईल के बीच समाधान का समर्थन करते हैं, जबकि 13% का मानना है कि फ़िलिस्तीन और इस्राईल संघर्ष का कोई समाधान नहीं निकल सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles