इराक़ 30 साल बाद संयुक्त राष्ट्र के अध्याय 7 से बाहर: बग़दाद

इराक़ 30 साल बाद संयुक्त राष्ट्र के अध्याय 7 से बाहर: बग़दाद

इराक़ के विदेश मंत्री फ़वाद हुसैन ने बुधवार की सुबह जानकारी दी कि देश संयुक्त राष्ट्र के सातवें अध्याय से हट गया है।
इराकी विदेश मंत्री ने अध्याय VII से इराक़ का नाम हटने पर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि आज इराक़ के इतिहास का बेहद महत्वपूर्ण दिन है जिसे देखने के लिए इराक़ को 30 साल इंतज़ार करना पड़ा।

फ़वाद हुसैन ने आगे अपने बयान में कहा कि आज इराक़ के राजनयिक, राजनीतिक और आर्थिक इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत है, जो इसकी क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय भूमिका को मज़बूत करता है। इराक़ के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमारे देश ने संयुक्त राष्ट्र के संकल्प के तहत अपने सभी अंतरराष्ट्रीय दायित्वों को पूरा करते हुए 52.4 अरब डॉलर की पूरी राशि का भुगतान कर दिया है।

समाचार एजेंसियों द्वारा दी गई रिपोर्ट के हिसाब से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के अनुसार, इराक़ द्वारा कुवैत पर क़ब्ज़ा करने के बाद, मई 1991 में संयुक्त राष्ट्र मुआवज़ा समिति की बैठक हुई थी। इस समिति ने अपनी बैठक में पूर्व तानाशाह सद्दाम हुसैन के नेतृत्व वाली इराक़ी सरकार को 52.4 अरब डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया था।

popular post

10 अरब डॉलर, ट्रंप की युद्ध नीति की अब तक की कीमत सऊदी अरब के लिए

10 अरब डॉलर, ट्रंप की युद्ध नीति की अब तक की कीमत सऊदी अरब के

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *