अमेरिकी और इज़रायली ठिकानो पर हमले रोकने के लिए ईरान ने रखी 6 शर्तें
28 फ़रवरी को अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान पर किए गए नाजायज़ हमलों के बाद ईरान ने जो पलटवार किया है उसने अमेरिका के सुपर पावर होने की छवि को मिट्टी में मिला दिया है। यह युद्ध ट्रंप और नेतन्याहू के लिए एक बुरा सपना साबित हुआ है। दोनों अब इस युद्ध से बाहर निकलने का रास्ता ढूंढ रहे हैं। अंदरुनी तौर ईरान को युद्ध-विराम के लिए संदेश भेजे जा रहे हैं।
इस युद्ध में ईरान का रुख साफ तौर पर एक “रक्षात्मक और न्याय आधारित” नीति के रूप में सामने आ रहा है। हाल की रिपोर्टों के अनुसार, तेहरान ने युद्ध रोकने के लिए जो 6 शर्तें रखी हैं, वे केवल अपने हितों के लिए नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करने के उद्देश्य से बताई जा रही हैं।
एक ईरानी अधिकारी ने चैनल अल-मयादीन से बातचीत में कहा कि कुछ क्षेत्रीय पक्षों और मध्यस्थों ने युद्ध रोकने के प्रस्ताव तेहरान तक पहुंचाए हैं, लेकिन ईरान ने इसके लिए कुछ शर्तें तय की हैं, जिनका गंभीरता से पालन जरूरी है।
उन्होंने बताया कि ईरान ने युद्ध रोकने के लिए एक नए कानूनी और रणनीतिक ढांचे के तहत छह मुख्य बिंदु रखे हैं:
1- भविष्य में युद्ध की पुनरावृत्ति न होने की गारंटी
2- क्षेत्र में अमेरिका के सैन्य ठिकानों को बंद करना
3- हमलावर पक्ष द्वारा हर्जाना (मुआवज़ा) देना
पूरे क्षेत्र के सभी मोर्चों पर युद्ध का अंत
4- होर्मुज़ जलडमरूमध्य के लिए नया कानूनी तंत्र स्थापित करना
5- दुश्मन के मीडिया तत्वों पर मुकदमा चलाना और उन्हें ईरान को सौंपना
6- दुश्मन के मीडिया तत्वों पर मुकदमा चलाना और उन्हें ईरान को सौंपना
इस ईरानी अधिकारी ने जोर देकर कहा कि इन शर्तों के पूरी तरह लागू होने पर ही ईरान युद्ध रोकने पर विचार करेगा, और आगे की उसकी रक्षात्मक व दंडात्मक नीतियां भी इसी योजना के अनुसार जारी रहेंगी।


popular post
सऊदी अरब और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर तेज़ धमाके
सऊदी अरब और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर तेज़ धमाके सऊदी अरब और कुवैत में
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा