दुनिया को ऊर्जा संकट से बचाने के लिए ईरान ज़रूरी

दुनिया को ऊर्जा संकट से बचाने के लिए ईरान ज़रूरी

फ़्रांस ने ईरान के साथ डिप्लोमेटिक वार्ता का समर्थन करते हुए कहा है कि विश्व ऊर्जा संकट से निपटने के लिए ईरान ज़रूरी है. फ़्रांस ने कहा कि ईरान के साथ वार्ता के सभी दरवाज़े खुले हैं.

दुनिया भर में गहराते ऊर्जा संकट और रूस के बढ़ते दबाव के बीच यूरोप को एक बार फिर ईरान की याद सताने लगी है. ईरान के खिलाफ एक तरफा अमानवीय प्रतिबंधों के बीच फ़्रांस ने कहा है कि इस समय विश्व समुदाय को ऊर्जा संकट से बचाने और रूस के बढ़ते दबाव से निपटने के लिए ईरान और वेनेज़ुएला की ज़रूरत है. विश्व ऊर्जा बाजार में एक बार फिर ईरान और वेनेज़ुएला के तेल के लिए रास्ते खोले होंगे ताकि तेल की बढ़ती कीमतों को रोका जा सके.

फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना ने कहा कि ईरान के साथ वार्ता के सभी दरवाज़े खुले हुए हैं. हम इन डिप्लोमेटिक रास्तों से ईरान के साथ एक बेहतरीन समझौते तक पहुंचना होगा.

ईरान के विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियान के साथ टेलीफोन पर बात करते हुए फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना ने कहा कि समझौता करना, कोई सहमति या समझौता न करने से बेहतर है. ईरान के साथ डिप्लोमेटिक वार्ता के सभी रास्ते खुले हुए हैं. हमे एक बेहतरीन समझौते तक पहुंचना होगा.

कैथरीन कोलोना ने अमीर अब्दुल्लाहियान से कहा कि आपको एक व्यापक और सभी पक्षों की सहमति और ख़ुशी हासिल करते हुए एक समझौते तक पहुँचने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे.

बता दें कि हाला ही में फ्रेंच न्यूज़ एजेंसियों ने राष्ट्रपति कार्यालय के हवाले से खबर देते हुए कहा था कि पेरिस अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में ईरान और वेनेज़ुएला के तेल की वापसी चाहता है ताकि तेल की बढ़ती कीमतों को रोका जा सके.

सोमवार को ही रायटर्स ने भी राष्ट्रपति कार्यालय के अधिकारी के हवाले से खबर देते हुए कहा था कि पेरिस ऊर्जा क्षेत्र में रूस के बढ़ते दबाव और तेल की कीमतों को कंट्रोल करने के लिए ईरान और वेनेज़ुएला के तेल की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में वापसी का इच्छुक है.

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *