इराक में तुर्की के कितने सैन्य ठिकाने हैं?

इराक में तुर्की के कितने सैन्य ठिकाने हैं?

कुर्द सुरक्षा विशेषज्ञ और विश्लेषक हॉकर अल-जाफ का कहना है कि कुर्दिस्तान क्षेत्र में तुर्की के सैन्य ठिकानों की संख्या 50 तक पहुंच गई है।

अल-मालूमाह वेबसाइट के साथ एक साक्षात्कार में कुर्द सुरक्षा विशेषज्ञ ने कहा कि तुर्की के पास इराकी कुर्दिस्तान क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में 50 सैन्य ठिकाने और मुख्यालय हैं जिसमें 21 मुख्य सैन्य ठिकाने शामिल हैं। अल-जाफ ने कहा कि तुर्की के दुहोक, अर्बील और कुर्दिस्तान क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र में 50 चौकियां और गश्त हैं और इस क्षेत्र के विभिन्न शहरों में दर्जनों खुफिया एजेंसियां, सामाजिक संगठनों, नागरिक समाज या वाणिज्यिक कंपनियों के तत्वावधान में काम कर रही हैं।

इराकी विश्लेषक के अनुसार तुर्की का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा दुहोक प्रांत में कानी मासी क्षेत्र में स्थित है इसके बाद अर्बील प्रांत के सिडकन क्षेत्र में तुर्की के ठिकाने हैं। इराकी कुर्दिस्तान के पैट्रियटिक यूनियन ने पहले सद्दाम के शासन के दौरान तुर्की के साथ हस्ताक्षरित एक समझौते को रद्द करने का आह्वान किया था जिसने तुर्की सेना को इराकी क्षेत्र के अंदर दस किलोमीटर की गहराई तक प्रवेश करने और आगे बढ़ने की अनुमति दी थी।

तुर्की सेना का उत्तरी इराक में प्रवेश का इतिहास 1982 का है और दोनों देशों के बीच समझौता हुआ है। इस समझौते के बाद 1992, 1995, 1996 और 1997 में तुर्की सेना ने कई बार इराक में प्रवेश किया और 1996 और 1997 में उसने इराकी कुर्दिस्तान क्षेत्र में अपनी सेना तैनात की और बरज़ानी की पार्टी की सहमति से कुछ हिस्सों में कई सैन्य ठिकानों को तैनात किया।

popular post

यमन युद्ध में सऊदी अरब ने ओमान से लगाई गुहार, मध्यस्थता की अपील

रियाज़ : यमन युद्ध की दलदल में फंसे सऊदी अरब ने अब इस मामले में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *