हश्दुश शअबी का ऐलान, किसी भी साज़िश का सामना करने को तैयार

हश्दुश शअबी का ऐलान, किसी भी साज़िश का सामना करने को तैयार

आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में अपनी दमदार भूमिका के लिए दुनिया भर में पहचान और इज़्ज़त कमाने वाली इराक की शक्तिशाली फोर्स हश्दुश शअबी ने ऐलान किया है कि हम इराक के खिलाफ किसी भी बाहरी साज़िश का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

इराक में पिछले कुछ दिनों के चिंताजनक घटनाक्रम में मारे जाने वाले लोगों के प्रति संवेदना देते हुए हश्दुश सहाबी ने एक बयान जारी करते हुए इन हादसों में मारे जाने वाले इराकी नागरिकों की मौत पर दुःख जताते हुए देश की जनता एवं सद्र मूवमेंट के नेता समेत अन्य ज़िम्मेदार अधिकारियों को तसलियत पेश की.

हश्दुश शअबी ने अपने बयान में कहा कि इस बल का गठन जिस मक़सद से किया गया हम उस मक़सद को पाने के लिए पूरी जा जान से जुटे हैं और इराक के खिलाफ किसी भी बाहरी साज़िश का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

इमाम हुसैन के चेहलुम पर नजफ़ और कर्बला के बीच होने वाले अरबईन मिलियन मार्च का ज़िक्र करते हुए हश्दुश शअबी ने अपने बयान में कहा कि हम इस आयोजन को कामयाब बनाने और दुनिया भर से आने वाले ज़ाएरीन की सुरक्षा के लिए कमर कसे हुए हैं और देश के खिलाफ दुश्मन और उनके एजेंटों की चाल को कामयाब नहीं होने देंगे.

इराक की सूमरिया न्यूज़ के अनुसार हश्दुश शअबी ने इन हादसों में मारे गए लोगों की याद में जुमे के दिन एक बड़ा प्रोग्राम करने की खबर भी दी है.

popular post

ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया

ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया ईरान

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *