पूर्व हिज़्बुल्लाह महासचिव हसन नसरुल्लाह के पिता का निधन

पूर्व हिज़्बुल्लाह महासचिव हसन नसरुल्लाह के पिता का निधन

मीडिया सूत्रों ने लेबनान के शहीद पूर्व हिज़्बुल्लाह महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह के पिता के निधन की खबर दी है। लेबनानी समाचार सूत्रों ने आज सोमवार को बताया कि सैयद अब्दुल करीम नसरुल्लाह, हिज़्बुल्लाह लेबनान के पूर्व महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह के पिता का निधन हो गया है।

इरना (IRNA) की रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान के अख़बार “अन-नहार” ने लिखा कि सैयद अब्दुल करीम नसरुल्लाह का निधन सैयद हसन नसरुल्लाह की शहादत के लगभग डेढ़ साल बाद हुआ है।सैयद हसन नसरुल्लाह की माता नहदिया सफ़ीउद्दीन का भी निधन हो चुका है.।

सैयद अब्दुल करीम नसरुल्लाह दक्षिणी लेबनान के शहर सूर के अंतर्गत आने वाले अल-बाज़ूरिया गांव के निवासी थे, जो बाद में बेरूत चले गए थे। उनके 9 बच्चे थे (4 बेटे और 5 बेटियां), जिनमें सैयद हसन नसरुल्लाह सबसे बड़े थे।

डेढ़ साल पहले इज़रायली सेना ने बेरूत के दक्षिणी उपनगर (दाहिये जनूबी) में हिज़्बुल्लाह के मुख्यालय पर भीषण हवाई हमला किया, जिसमें हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह शहीद हो गए थे ।

सैयद हसन नसरुल्लाह के नेतृत्व में हिज़्बुल्लाह लेबनान ने इज़रायल के खिलाफ कई महत्वपूर्ण सैन्य अभियान चलाए। इन अभियानों में इज़रायल को 18 वर्षों के कब्ज़े के बाद दक्षिणी लेबनान से पीछे हटना पड़ा।

popular post

10 अरब डॉलर, ट्रंप की युद्ध नीति की अब तक की कीमत सऊदी अरब के लिए

10 अरब डॉलर, ट्रंप की युद्ध नीति की अब तक की कीमत सऊदी अरब के

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *