कुवैत , ऑयल रिफ़ाइनरी में लगी ख़तरनाक आग, अब तक दो की मौत कई घायल कुवैत में एक बड़ी तेल रिफ़ाइनरी में कल मरम्मत के काम के बीच भीषण आग लगने की घटना की खबर आ रही है,जिसमें 2 कर्मचारियों की मौत और 5 लोग गंभीर तरीक़े से घायल हो गए हैं।
कुवैत नेशनल पेट्रोलियम कंपनी की ओर से यह खबर जारी की गई है। आपको बता दें पिछले तीन महीनों में मीना अल-अहमदी ऑयल रिफ़ाइनरी में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इससे पूर्व अक्टूबर में भी इसी सरकारी कंपनी में आग लगी थी लेकिन उस घटना में किसी की जान नहीं गई थी बल्कि कुछ कर्मचारियों को धुएं के कारण दिक्कत हुई थी और कुछ आग से थोड़ा बहुत झुलस गए थे।
कल हुई घटना के बारे में कंपनी ने कहा कि संविदा में काम करने वाले दो एशियाई मज़दूरों की मौत हुई है। उनके शव घटनास्थल से बरामद किए गए हैं। शुरू में कंपनी ने कहा था कि आग में 10 मज़दूर झुलसे हैं लेकिन बताया कि 5 गंभीर रूप से झुलसे थे जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है, और उनका इलाज चल रहा है।
कुछ देर बाद कंपनी ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसे पांचों मज़दूरों की हालत सीरियस है जिसके चलते उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफ़र किया गया है। आग लगने की वजह बताते हुए कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि आग गैस को तरल में बदलने वाली इकाई में मरम्मती काम के दौरान घटना पेश आई।
कंपनी के अधिकारीयों ने बताया आग पर नियंत्रण पा लिया गया है और उसका असर कंपनी के काम काज पर नहीं हुआ है। कुवैत के तेल मंत्री मोहम्मद अल-फारेस और सरकारी स्वामित्व वाले कॉरपोरेशन के अन्य उच्च अधिकारियों ने घटना के बाद रिफ़ाइनरी का दौरा किया।


popular post
ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया
ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा