क्या इज़रायल का अत्याचार किसी को नहीं दिख रहा: ओवैसी

क्या इज़रायल का अत्याचार किसी को नहीं दिख रहा: ओवैसी

इज़रायल और हमास के बीच संघर्ष को अब हफ्तेभर से ज्यादा का समय हो चुका है। इस बीच, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इज़रायल पर ग़ज़्ज़ा के गरीब लोगों को बेघर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 21 लाख आबादी वाले ग़ज़्ज़ा में 10 लाख लोग बेघर हो चुके हैं। इज़रायल चाहता है कि बचे हुए लोगों को भी बेघर कर दिया जाए। पूरी दुनिया इस पर खामोश है। दुनिया में सन्नाटा है। क्या इज़रायल का यह अत्याचार किसी को नहीं दिख रहा ?

असदुद्दीन ओवैसी ने मीडिया पर भी एक तरफा रिपोर्टिंग करने काआरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मीडिया एकतरफा दिखा रही है कि हमास ने हमला किया है। ओवैसी ने कहा, ‘70 साल से इज़रायल कब्जाकर्ता रहा है। यह सब किसी को नहीं दिखता।’ उन्होंने पूछा कि इज़रायल का अत्याचार आपको नहीं दिखता क्या? इज़रायल का फ़िलिस्तीनियों पर अत्याचार मीडिया को क्यों नहीं दिख रहा ?

हमास के खिलाफ चल रहे जवाबी हमले के बीच, इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने उत्तरी ग़ज़्ज़ा पट्टी के निवासियों को निकासी गलियारों का उपयोग करके एन्क्लेव के दक्षिणी हिस्से में स्थानांतरित करने के लिए कहा था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा, “जब आपके घर में 2 दिनों से पानी नहीं है, तो आप जिम्मेदार लोगों को कैसे फोन करना शुरू कर देते हैं? ग़ज़्ज़ा में पीने के लिए पानी नहीं है, खाने के लिए खाना नहीं है, अस्पतालों में दवा नहीं है।” यह इजरायली सरकार उन्हें उत्तर से दक्षिण ग़ज़्ज़ा की ओर जाने के लिए कह रही है।

बता दें कि इजरायल और हमास के बीच युद्ध जारी है। जहां भारत से लेकर अमेरिका तक इस युद्ध में इजरायल के समर्थन में हैं। वहीं, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस युद्ध को लेकर मीडिया पर पक्षपात का आरोप लगाया है। ओवैसी ने मीडिया पर पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग के लिए निशाना साधा है।

popular post

10 अरब डॉलर, ट्रंप की युद्ध नीति की अब तक की कीमत सऊदी अरब के लिए

10 अरब डॉलर, ट्रंप की युद्ध नीति की अब तक की कीमत सऊदी अरब के

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *