जमाल खाशुकजी हत्याकांड में सऊदी युवराज की भूमिका का होगा पर्दाफाश : बाइडन

वॉशिंगटन : न्यूज एजेंसी रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि उनका प्रशासन सोमवार को सऊदी अरब पर अमेरिकी खुफिया एजेंसी की उस रिपोर्ट को मद्देनजर रखते हुए एक घोषणा करेगा जिसमे सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान पर पत्रकार जमाल ख़ाशुकजी की हत्या को मंजूरी देने की बात कही गई है।

गौरतलब है कि वाशिंगटन पोस्ट के संपादकीय में बाइडन प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा गया कि राष्ट्रपति द्वारा क्राउन प्रिंस पर सख्ती से फैसला लिया जाना चाहिए था, जिन्हें खशोगी की हत्या को मंजूरी देने के लिए दोषी ठहराया गया है।

क्राउन प्रिंस को सजा दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर बाइडन ने कहा कि सोमवार को इस बारे में घोषणा की जाएगी।

हालांकि बाइडेन ने इस बारे में कोई विवरण नहीं दिया लेकिन व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि कोई भी नया कदम उठाए जाने की संभावना नहीं है।

आपको बता दें कि अमेरिकी निवासी ख़ाशुकजी को मोहम्मद बिन सलमान की नीतियों पर वॉशिंगटन पोस्ट में कॉलम लिखने के बाद बिन सलमान की एक टीम द्वारा 2018 में कत्ल कर दिया गया था।

हालांकि सऊदी सरकार ने अमेरिका की रिपोर्ट को खारिज करते हुए ख़ाशुकजी के कत्ल में बिन सलमान का हाथ होने की बात को नाकार दिया और इसे किसी दूसरे गिरोह द्वारा किया गया अपराध बताया।

शुक्रवार को अमेरिका ने ख़ाशुकजी की हत्या में शामिल कुछ सऊदी नागरिकों पर वीजा प्रतिबंध भी लगाया,इसके अलावा पूर्व उप खुफिया प्रमुख सहित कुछ अन्य लोगों पर भी प्रतिबंध लगाए , जो कि उनकी अमेरिकी संपत्ति और अमेरिकियों को उनसे निपटने से रोक सकता है।

popular post

सऊदी अरब और बहरीन के स्टील दिग्गज संचालन से बाहर हुए: हनज़ला

सऊदी अरब और बहरीन के स्टील दिग्गज संचालन से बाहर हुए: हनज़ला ईरानी साइबर समूह

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *