तेल अवीव में युद्ध-विरोधी प्रदर्शन तेज, पुलिस ने किया दमन

तेल अवीव में युद्ध-विरोधी प्रदर्शन तेज, पुलिस ने किया दमन

ईरान पर किए गए हमलों के जवाब में के ईरानी सशस्त्र बलों द्वारा कब्ज़े वाले फ़िलिस्तीनी इलाक़ों पर जारी जवाबी हमलों के बीच Tel Aviv में युद्ध के खिलाफ लोगों का गुस्सा भी सामने आने लगा है। शहर के कई हिस्सों में सैकड़ों लोगों ने सड़कों पर उतरकर युद्ध रोकने और तनाव कम करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लगातार बढ़ती सैन्य कार्रवाई से आम नागरिकों की ज़िंदगी खतरे में पड़ रही है और क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ रही है। उन्होंने सरकार से तुरंत युद्ध_विराम और कूटनीतिक समाधान की दिशा में कदम उठाने की अपील की।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने तख्तियां और पोस्टर लेकर नारे लगाए और सरकार की युद्ध नीति की आलोचना की। कुछ समूहों ने यह भी कहा कि युद्ध के कारण देश के भीतर भय और आर्थिक दबाव बढ़ रहा है।

दूसरी ओर, इज़रायली पुलिस ने इन प्रदर्शनों को नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाए। पुलिस ने कई जगह प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की, जिसके कारण कुछ स्थानों पर हल्की झड़पें भी देखने को मिलीं। रिपोर्टों के मुताबिक पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है।

विश्लेषकों का मानना है कि अगर संघर्ष लंबा खिंचता है तो Tel Aviv समेत इज़रायल के अन्य शहरों में भी युद्ध-विरोधी आवाज़ें और तेज़ हो सकती हैं। एक तरफ़ जहां इज़रायल की जनता डर और ख़ौफ़ के कारण नेतन्याहू की नीतियों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रही है, तो वहीं ईरान की जनता मौत से बेख़ौफ़ अपनी सेना का खुल कर समर्थन कर रही है। पूरा ईरान इज़रायल और अमेरिका से सुप्रीम लीडर की शहादत का बदला लेने की मांग कर रहा है।

popular post

ईरान के साथ युद्ध खत्म करने का फैसला सही समय पर लिया जाएगा: ट्रंप

ईरान के साथ युद्ध खत्म करने का फैसला सही समय पर लिया जाएगा: ट्रंप अमेरिका

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *