अफ़ग़ानिस्तान की दुर्दशा के लिए अमेरिका ज़िम्मेदार, बाइडन शिकारी भेड़िया

अफ़ग़ानिस्तान की दुर्दशा के लिए अमेरिका ज़िम्मेदार, बाइडन शिकारी भेड़िया ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह ख़ामेनई ने अफगानिस्तान की दुर्दशा के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है।

अफगानिस्तान की दिन प्रतिदिन खराब होती हालत और इस देश में जारी है हिंसा के लिए ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनई ने अमेरिका को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप में कोई अंतर नहीं है।

ईरान के नवनियुक्त राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और उनके कैबिनेट के साथ अपनी पहली बैठक को संबोधित कर रहे ख़ामेनई ने कहा कि अमेरिकी विदेश नीति के पीछे एक शिकारी भेड़िया है जो समय समय पर चालाक लोमड़ी का रूप धर लेता है।

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान संकट का जनक अमेरिका है। उन्होंने अफगानिस्तान पर 20 साल के क़ब्ज़े के दौरान हर प्रकार के अत्याचार किए।

आयतुल्लाह ख़ामेनई ने ईरान और अफगानिस्तान के संबंधों पर बात करते हुए कहा कि दोनों देशों की भाषा धर्म और संस्कृति एक जैसी है।

तालिबान सरकार के साथ ईरान के संबंधों के बारे में संकेत करते हुए आयतुल्लाह ख़ामेनई ने कहा कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह ईरान के साथ कैसे संबंध रखते हैं।

हम एक देश के तौर पर अफगानिस्तान का समर्थन करते हैं। सरकारें आती जाती रहती हैं लेकिन जो रहता है वह है अफगान देश !

याद रहे कि ईरान और तालिबान के संबंध बहुत अच्छे नहीं रहे हैं। 1990 के दशक में दोनों के बीच युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जब तालिबान ने मजारे शरीफ में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर हमला करते हुए ईरान के 9 राजनयिकों और एक पत्रकार की हत्या कर दी थी।

 

popular post

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN 

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN  CNN ने एक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *