अमेरिका ब्रिटेन ने अलापा इस्राईल का राग, ईरान को बताया ड्रोन हमले का ज़िम्मेद्दार

अमेरिका ब्रिटेन ने भी अलापा इस्राईल का राग, ईरान को बताया ड्रोन हमले का ज़िम्मेद्दार  ओमान के तट के निकट इस्राईल के एक तेल टैंकर पर कथित हमले का आरोप ईरान के सर मंढने की तयारी है।

अमेरिका ब्रिटेन ने भी अब इस्राईल के राग को अलापना शुरू कर दिया है और ओमान तट के निकट अरब सागर में इस्राईल के इस जहाज़ पर हुए तथाकथित हमले का आरोप ईरान के सर मंढा है।

ईरान ने ऐसे किसी भी हमले से इंकार किया है लेकिन इस्राईल के बाद अब ब्रिटेन और अमेरिका ने भी ईरान पर ड्रोन हमले का आरोप लगाया है। हमले से इनकार कर रहे ईरान पर अमेरिका और ब्रिटेन के आरोपों के बाद दबाव और बढ़ गया है।

ब्रिटिश विदेश मंत्री डॉमनिक राब ने इसे ‘गैरकानूनी व क्रूर हमला’ बताते हुए कहा कि ब्रिटेन और उसके सहयोगी गुरुवार रात को तेल टैंकर मर्कर स्ट्रीट पर हुए हमले को लेकर समन्वित प्रतिक्रिया की योजना बना रहे हैं।

ईरान और विश्व शक्तियों के बीच खटाई में पड़े परमाणु समझौते के बाद उपजे तनाव के बीच यह इस क्षेत्र में लंबे अरसे बाद किसी वाणिज्यिक पोत पर हुआ हमला है। अमेरिका के विदेश मंत्री एटंनी ब्लिंकन ने कहा कि इस हमले का कोई औचित्य नहीं है। अब तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

इस जहाज़ पर हमला किसने किया यह तो पता नहीं लेकिन ईरान और यमन, लेबनान और इराक़ में उसके घटक, लाल सागर, भूमध्य सागर, परशियन गल्फ और, हुरमुज़ स्ट्रेट, बाबुल मंदब स्ट्रेट और ओकबा खाड़ी पर छाए हुए हैं।

ओमान की खाड़ी में इस्राईली जहाज़ पर हमला करने वाला अन्य जगहों पर भी आसानी से दूसरे जहाज़ों को निशाना बना सकता है। प्रतिरोधी मोर्चे की महारत और दक्षता से जुड़ी यह बात बताना भी दिलचस्पी भरा होगा कि सन 2006 के युद्ध में ही हिज़्बुल्लाह ने बैरुत पर गोलाबारी करने वाले एक इस्राईली युद्धपोत को सटीक निशाना लगा कर तबाह कर दिया था।

 

popular post

सऊदी अरामको कंपनी ने कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया: रॉयटर्स

सऊदी अरामको कंपनी ने कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया: रॉयटर्स समाचार

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *