ट्विटर और फेसबुक नेतन्याहू के बेटे के अकाउंट ब्लॉक किए

ट्विटर और फेसबुक नेतन्याहू के बेटे के अकाउंट ब्लॉक करेंगे ट्विटर और फेसबुक ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब इस्राईल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू को झटका देने का निर्णय लेते हुए उनके बेटे याईर नेतन्याहू का अकाउंट बंद करने का निर्णय लिया है।

रशिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार सोशल प्लेटफॉर्म फेसबुक, टि्वटर और इंस्टाग्राम ने निर्णय लिया है कि इस्राईली संसद के एक सदस्य के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन का आह्वान करने वाले नेतन्याहू के बेटे के समस्त अकाउंट को सस्पेंड किया जाएगा।

youm7.com की रिपोर्ट के अनुसार याईर नेतन्याहू ने कहा है कि यामीना पार्टी के संसद सदस्य के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन करने की उनकी कॉल के बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम ने उनके अकाउंट को 24 घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया है वहीं ट्विटर ने भी अगले 12 घंटे के लिए उनके अकाउंट को बंद कर दिया है।

नेतन्याहू के नेतृत्व वाली लिकुड पार्टी प्रयास कर रही है कि यामीना पार्टी के वरिष्ठ सदस्य ओवर बाख़ को याईर लैपिड और नफ्ताली बैनेट के नेतृत्व वाली परिवर्तन सरकार के खिलाफ वोटिंग के लिए भ्रमित किया जा सके।

नेतन्याहू के बेटे ने फेसबुक और ट्विटर के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए यामीना पार्टी के वरिष्ठ सदस्य के घर का एड्रेस पोस्ट किया है फेसबुक और ट्विटर के नियमानुसार ऐसी पोस्ट हिंसा भड़काने और उन्माद फैलाने के प्रयास में गिनी जाती है।

popular post

इस्लामी उम्मत को कमज़ोर करने के लिए सऊदी अरब को दंडित किया जाना चाहिए: अंसारुल्लाह

इस्लामी उम्मत को कमज़ोर करने के लिए सऊदी अरब को दंडित किया जाना चाहिए: अंसारुल्लाह

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *