प्रधानमंत्री हैं या किम जोंग उन, कि दूसरा कोई बोल नहीं सकता: टिकैत, केंद्र सरकार की तरफ़ से लाए गए तीन नए कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ किसान पिछले छह महीने से ज़्यादा से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन अभी तक सरकार ने उन क़ानूनों को रद्द नहीं किया है साथ ही आंदोलन कर रहे किसानों का कहना है कि उनका आंदोलन तब तक चलता रहेगा जब तक सरकार इन नए कृषि क़ानूनों को वापस नहीं ले लेती
किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत लगातार मोदी सरकार पर हमला करते रहे हैं एक समय वो था जब लग रहा था कि ये आंदोलन अधूरा ख़त्म हो जाएगा लेकिन राकेश टिकैत ने दोबारा से किसानों को एक प्लेटफार्म पर जमा कर के आंदोलन को उस समय तक खींचने को तैयार है जब तक सरकार इन क़ानूनों को वापस नहीं ले लेती
बता दें कि किसान नेता राकेश टिकैत कई बार कह चुके हैं कि किसान आंदोलन लंबा चलता रहेगा। अगर सरकार करोना काल के दौरान किसान विरोधी कानून बना सकती है तो इन्हें वापस क्यों नहीं ले सकती है।
ग़ौर तलब है कि किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि आज देश की सत्ता में बैठी सरकार अपने खिलाफ एक शब्द बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। लेकिन हमारा आंदोलन एक न एक दिन कामयाब होगा और यही सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस लेगी और एमएसपी पर कानून भी बनाएगी।
इसके साथ साथ राकेश टिकैत ने ट्वीट करके बढ़ती महंगाई का मुद्दा भी उठाया है।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि “महंगाई इतनी बढ़ी है। अगर किसी ने सरकार के खिलाफ आवाज उठा दी तो उसको सजा मिलेगी। राजा के खिलाफ़ बोलना मतलब सजा का हकदार है वो। राजा हैं क्या ये? ये तो किम जोंग उन बन रहे हैं कि दूसरा कोई बोल ही न सके।”
महंगाई इतनी बढ़ी है। अगर किसी ने सरकार के खिलाफ आवाज उठा दी तो उसको सजा मिलेगी। राजा के खिलाफ़ बोलना मतलब सजा का हकदार है वो। राजा हैं क्या ये? ये तो किम जोंग उन बन रहे हैं कि दूसरा कोई बोल ही न सके। #जीतेगा_किसान
— Rakesh Tikait (@RakeshTikaitBKU) June 1, 2021
बता दें कि इससे पहले नेता राकेश टिकैत मोदी सरकार पर तानाशाही का आरोप भी लगा चुके हैं। उनका कहना है कि सरकार अगर अपनी जिद पर अड़ी है तो किसान संगठन भी कम नहीं है। वो तब तक इस तानाशाही सरकार के ख़िलाफ़ खड़े रहेंगे जब तक वो हमारी मांगों को मान लें
किसान नेता का कहना है कि चाहे हमको ये आंदोलन 2024 तक ही क्यों न करना पड़े। सरकार के खिलाफ शुरू की गई इस लड़ाई में किसान ही जीतेंगे।
गौरतलब है कि हाल ही में किसान ने आंदोलन के 6 महीने पूरे होने पर काला दिवस मनाया था और पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में इस दिन केंद्र सरकार का खुलकर विरोध किया गया था।


popular post
ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया
ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया ईरान
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा