उत्तराखंड में ट्रांसफार्मर फटने से 15 लोगों की मौत

उत्तराखंड में ट्रांसफार्मर फटने से 15 लोगों की मौत

देहरादून: उत्तराखंड के चमोली में अलकनंदा नदी के तट पर एक ट्रांसफार्मर फटने से एक पुलिस अधिकारी सहित पंद्रह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है जबकि पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

इस दर्दनाक हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। पुलिस, एसडीआरएफ और बचाव दल मौके पर हैं। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक ये हादसा बीती रात हुआ। पुलिस को गांव से सूचना मिली कि एक चौकीदार की करंट लगने से मौत हो गई है, जब पुलिसकर्मी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे तो कई लोग झुलसे हुए थे और कई की हालत गंभीर थी।

उत्तराखंड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने एएनआई को बताया, ”एक पुलिस उप-निरीक्षक और पांच होम गार्ड सहित लगभग 15 लोगों की मौत हो गई है। अभी जांच जारी है। ऐसा प्रतीत होता है कि रेलिंग पर करंट था। जांच पूरी होने के बाद पूरी जानकारी सामने आएगी।

इस हादसे से स्थानीय लोगों में काफ़ी गुस्सा है और वह ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

popular post

कुवैत की जनता के नाम आईआरजीसी का महत्वपूर्ण संदेश

कुवैत की जनता के नाम आईआरजीसी का महत्वपूर्ण संदेश अल्लाह के नाम से, जो अत्याचारियों

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *