ईरान ने साइप्रस के टैंकर पर फिर निशाना साधा, भारतीय नाविक की मौत

नई दिल्ली: हुर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक और भारतीय नाविक की मौत की खबर सामने आई है। ईरान के हमले में साइप्रस के झंडे वाले कमर्शियल जहाज पर तैनात भारतीय मरीन इंजीनियर हेरंब करमरकर की जान चली गई। मौत से कुछ समय पहले हेरंब ने अपने परिवार को संदेश भेजकर बताया था कि जहाज ने होर्मुज को सुरक्षित पार कर लिया है। यही उनके परिवार के साथ आखिरी बातचीत साबित हुई।

जानकारी के मुताबिक, साइप्रस के झंडे वाला कमर्शियल जहाज GFX Galaxy ओमान के तट के पास होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहा था, तभी उस पर हमला हुआ। इस जहाज पर कई भारतीय नाविक मौजूद थे।

हमले के बाद कुछ क्रू सदस्यों के लापता होने की जानकारी सामने आई थी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, जहाज पर मौजूद 10 भारतीयों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति की तलाश जारी है।

पुणे निवासी हेरंब करमरकर जहाज पर मरीन इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे थे। हादसे से पहले उन्होंने परिवार को मैसेज भेजा था, जिसमें उन्होंने बताया था कि जहाज ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर लिया है और वे सुरक्षित हैं।

परिवार के लिए यह उनका आखिरी संदेश बन गया। बुधवार को हेरंब के परिवार ने उनकी मौत की पुष्टि की।

हेरंब के ससुर ने केंद्र सरकार से अपील की है कि उनके शव को सुरक्षित भारत लाया जाए और परिवार को सौंपा जाए। उन्होंने सरकार से इस मामले में जल्द कदम उठाने की मांग की है।

भारत सरकार ने कमर्शियल जहाजों पर हो रहे हमलों को लेकर चिंता जताई है और घटना की निंदा की है। भारतीय अधिकारियों ने इस मामले में संबंधित पक्षों से संपर्क बनाए रखा है।

ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि वह ओमान के अधिकारियों, जहाज प्रबंधन और अन्य संबंधित एजेंसियों के संपर्क में है। दूतावास ने कहा कि प्रभावित भारतीय नागरिकों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

इससे पहले भी हुर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे जहाजों पर हमले की घटनाएं सामने आई थीं। एक अन्य हमले में भी एक भारतीय नाविक की मौत हुई थी, जिसके बाद भारत ने ईरान के डिप्टी एंबेसडर को तलब कर अपना विरोध दर्ज कराया था।

हुर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, जहां बढ़ते तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति पर भी पड़ रहा है।

popular post

भारत में बच्चों की हालत चिंताजनक, थाली से फल-सब्जी और मेवे गायब

नई दिल्ली : बच्चों के खान पान को लेकर देश के हालात चिंताजनक हो गये

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *