आरएसएस के वरिष्ठ अधिकारी का बयान, देश में मांसाहार पर प्रतिबंध नहीं लगना चाहिए

भारत के कट्टरपंथी संगइन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी जे नंद कुमार ने कहा कि मांसाहार का सेवन वर्जित नहीं है और देश में इस पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता।

उन्होंने सलाह दी कि गोमांस से बचना चाहिए। आरएसएस नेता नंद कुमार ने कहा कि भारत की विविधता पर चर्चा और जश्न मनाने की ज़रूरत है और कोई भी सरकारी आदेश खाने की पसंद पर प्रतिबंध नहीं लगा सकता है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता नंदकुमार ने यह भी कहा कि यह उनकी निजी राय है, संघ की नहीं। उन्होंने गुवाहाटी में 20 सितम्बर से देश की विविधता के उत्सव के रूप में तीन दिवसीय सम्मेलन ‘लोकमंथन’ के आयोजन की घोषणा की और इसी दौरान वह सवालों का जवाब दे रहे थे।

नंदकुमार ने कहा कि कुछ विरोधी ताक़तें देश की एकता के ख़िलाफ़ भयावह अभियान चला रही हैं, हम सम्मेलन में हमारी एकता को मज़बूत करने वाली विविधता का उत्सव मनाना चाहते हैं, देश में विभिन्न प्रकार के खानपान की आदतें होने और संघ और अन्य भगवा संगठनों पर लोगों पर अपनी पसंद थोपने के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर नंदकुमार ने कहा, ‘मांसाहार वर्जित नहीं है और इसे प्रतिबंधित नहीं किया जा सकता।

उन्होंने आगे कहा कि आम लोग मांसाहार का सेवन करते हैं, आप यह नहीं कह सकते कि यह भारत में प्रतिबंधित है, जलवायु संबंधी परस्थितियों और भौगोलिक स्थितियों के अनुसार लोग इस तरह का भोजन करते हैं।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *